अमेरिका के सांसद ने की PM नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

PM Modi Popularity: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बीच अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक ने उनकी तारीफ की है। साथ ही कहा है कि PM नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि PM मोदी काफी लोकप्रिय नेता हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी। मैं भारत आया था। मोदी के साथ लंच किया था। पार्टी के सदस्यों में उनकी लोकप्रियता देखी थी। अगर कोई नेता 70% लोकप्रिय है तो वह मोदी ही हैं। रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि अर्थव्यवस्था, विकास, सभी लोगों के प्रति सद्भावना पर उनका नजरिया काबिल-ए-तारीफ है।

यह भी पढ़ें:- शकुंतला तरार ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, देश की राजधानी बिखेरा सुरों का जादू

अमेरिकी सांसद ने कहा कि दुनियाभर में प्रवासी भारतीयों के बीच भी वो काफी पसंद किए जाते हैं। यह भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदल देता है। भारत के रणनीतिक संबंध और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उनका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मैककॉर्मिक ने कहा कि भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल 6-8% तक बढ़ रही है। अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा की तारीफ होनी चाहिए। उनकी लीडरशिप में भारत बेहद ईमानदार नजर आता है। वो टेक्नोलॉजी चुराने नहीं बल्कि शेयर करने पर सहमति जताते हैं। वो भरोसा दिलाते हैं, जिससे टेक्नोलॉजी शेयर करना आसान हो जाता है। (PM Modi Popularity)

बता दें कि पिछले साल अमेरिका ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की तारीफ की थी। कहा था कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और कई धर्मों का घर है। दरअसल, अमेरिका से पूछा गया था कि ‘विशेष चिंताओं वाले देशों’ की सूची में भारत को क्यों नहीं डाला गया। इसका जवाब देते हुए अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के तत्कालीन प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि भारत तमाम धर्मों का घर है और भारत को विशेष चिंताओं वाले देशों या स्पेशल वॉच लिस्ट में नहीं डाला जा सकता। बाइडेन प्रशासन सभी लोगों की धार्मिक आजादी की सुरक्षा करने की भारत की प्रतिबद्धिता को प्रोत्साहित करता रहेगा। चीन और पाकिस्तानी की मीडिया ने भी भारत की खुलकर तारीफ करते हुए ताकतवर देश बताया है। (PM Modi Popularity)

Related Articles

Back to top button