परमहंस आचार्य का विवादित बयान, कहा – मुस्लिम लड़कियां हिंदू से शादी करें तो उन्हें जीते जी मिलेगी जन्नत

Jagatguru Paramhans Acharya : अयोध्या धाम के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के लिए अगर धरती पर नर्क है तो वह इस्लाम है। यहां महिलाएं बच्चा पैदा करने की मशीन बनकर रह गई हैं। यह सच है कि अगर मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के से शादी करती है तो उसे जीते जी जन्नत मिल जाती है। यही वजह है कि मुस्लिम महिलाएं सनातन धर्म को अपनाकर घर वापसी कर रही हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : शादी नहीं हुई तो आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पहुंचा, ट्रेन से पहले पहुंच गई पुलिस, बचा ली जान

जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhans Acharya) गुरुवार को सीधी पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। मोहन भागवत ने अखंड भारत की बात कही है। मैं भी अखंड भारत चाहता हूं, लेकिन इसका रास्ता हिंदू राष्ट्र से जाता है।उन्होंने कहा कि अगर पहले अखंड भारत कर दिया गया तो भारत के जिहादी पत्थरबाज और पाकिस्तान के आतंकवादी मिलकर यहां मानवतावादी सनातनियों को खा जाएंगे। जब हिंदू राष्ट्र बन जाएगा, तो सब घर वापसी करेंगे। जैसे ही घर वापसी होगी तो हिंदुओं की संख्या बढ़ जाएगी। इसके बाद अखंड भारत होगा।

सभी मुस्लिमों को हिंदू बनाया जाएगा
बता दें कि जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhans Acharya) हिंदू राष्ट्र की कल्पना के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चंद लोग हैं जो फंड लेकर भारत का माहौल बिगाड़ रहे हैं। देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ तो पहले भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। मैं भी अखंड भारत चाहता हूं। जब हिंदू राष्ट्र बन जाएगा सभी मुस्लिमों को हिंदू बनाया जाएगा, क्योंकि हिंदूओं की संख्या ज्यादा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए।

गौरतलब है कि पहमहंस आचार्य के इस विवादित बयान की चर्चा जोरों पर है। अब देखना यह होगा कि इसका क्या असर पड़ता है। इसके पहले भी आचार्य अपने विवादित बयान को लेकर खबरों में आए थे। उन्होंने शाहरुख खान, स्टालिन और स्वामी प्रसाद मौर्य को धमकी भी दे चुके हैं। वहीं बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी हिंदू राष्ट्र की मांग कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button