जशपुर के 44 मेधावी छात्र जाएंगे इसरो, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा का करेंगे एक्सपोजर विजिट

Jashpur Students Visit ISRO: जशपुर जिले के 44 मेधावी छात्रों को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र यानी इसरो का निशुल्क शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। यह भ्रमण 6 फरवरी से 10 फरवरी तक संभावित है। इस भ्रमण का उद्देश्य विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों और तकनीकी जानकारियां को सीखने समेत विद्यार्थियों को अनुसंधान में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थी सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में वहां के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। विद्यार्थियों को वहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों को समझने का अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:- एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम, 3 लाख दीपों से जगमगाया दलपत सागर

एक्सपोजर विजिट के साथ-साथ विद्यार्थी अन्य स्थानों इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, पुलिकट झील और पक्षी विहार, यूकेलिप्टस आईलैंड का भी भ्रमण करेंगे। इसे लेकर संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल 44 मेधावी विद्यार्थियों में 22 लड़कियां और 22 लड़कों का चयन किया जाएगा। 44 विद्यार्थियों का चयन उनकी कक्षा 10वीं में प्राप्त प्राप्तांकों के अनुसार मेरिट पर होगा। ऐसे विद्यार्थी जो इस साल कक्षा 11वीं में विज्ञान विषय लेकर नियमित अध्ययन कर रहे हैं और बीते साल 2022-23 में उनके कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक को आधार मानकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। (Jashpur Students Visit ISRO)

20 जनवरी तक करना था आवेदन 

चयनित अभ्यर्थी को जशपुर जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय, अशासकीय या अनुदान प्राप्त विद्यालय का नियमित विद्यार्थी होना आवश्यक होगा। भ्रमण में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन जारी की गई लिंक के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने पालक-अभिभावक की सहमति पत्र के साथ 20 जनवरी तक आवेदन करने कहा गया था। मेरिट क्रम में चयनित 44 विद्यार्थियों को जिला स्तर से शिक्षकों के दल के साथ श्रीहरिकोटा के लिए रवाना किया जाएगा। (Jashpur Students Visit ISRO)

दिखानी होगी अंकसूची की मूल प्रति

आवेदन करने का लिंक सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को उपलब्ध करा दिया गया है। भ्रमण पर जाने से पूर्व अपने साथ आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र का मूलप्रति साथ लाना होगा और सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को अंकसूची की मूल प्रति दिखानी होगी। चयनित विद्यार्थियों को व्हाट्सअप के माध्यम से सूचना दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए जशपुर संकल्प के अवनीश पांडेय से 7828697878 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। (Jashpur Students Visit ISRO)

Related Articles

Back to top button