छत्तीसगढ़ में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, एक ही फंदे से लटकी मिली लाश

Couple Dead Body Found: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने रविवार शाम को नदी किनारे दोनों के शव को पेड़ पर लटके देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान धंधापुर गांव के डुमरपारा मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी और समीर के रूप में हुई है। समीर यहां अपने बुआ के घर पर रहता था, जो मूल रूप से बघिमा गांव का रहने वाला था। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि दोनों ने आत्महत्या क्यों की यह साफ नहीं हुआ है। लड़की की उम्र 16 साल और लड़के की उम्र 17 साल बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत 9 लोगों की मौत की आशंका, पहाड़ियों पर मिला हेलिकॉप्टर का मलबा

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शनिवार रात से लापता थे, जिनके शव को रविवार दोपहर एक चरवाहे ने महानदी किनारे साल के पेड़ पर लटकती देखी, जिसकी जानकारी उसने गांव वालों को दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के मुताबिक घर से करीब 4 किलोमीटर दूर दोनों की लाश मिली है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि अंधेरा होने के चलते पुलिस ने दोनों के शव को नहीं उतारा। आज यानी सोमवार सुबह दोनों के शवों को उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस परिजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। (Couple Dead Body Found)

हरियाणा में भी प्रेमी जोड़े ने दी जान

इससे पहले 6 मई को हरियाणा के नरवाना में दिल्ली-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर एक प्रेमी जोड़े ने मालगाड़ी के नीचे आकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान दिल्लुवाला के रहने वाले 32 वर्षीय अशोक कुमार और घसो खुर्द निवासी 23 वर्षीय अनु के रूप में हुई है। दोनों दो-तीन दिन से घर से गायब थे। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक की बहन की घसो खुर्द गांव में शादी हुई है। इसलिए अशोक का घसो खुर्द में आना-जाना था। काफी समय से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों दो दिन से घर से लापता थे, जिन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान ले ली। (Couple Dead Body Found)

Back to top button