Google Analytics —— Meta Pixel

फसल बीमा घोटाला उजागर: केले की खेती को चना बताकर कराया बीमा, 2 गिरफ्तार

Chhattisgarh News : पीएम फसल बीमा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। छुरिया विकासखंड के ग्राम आमगांव में केले और सब्जी की खेती वाली भूमि को चना फसल दर्शाकर बीमा कराया गया और 23 लाख 28 हजार 944 रुपये की बीमा राशि का गबन किया गया। विभागीय जांच में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और सीएससी संचालक दोषी पाए गए, जिसके बाद दोनों के खिलाफ छुरिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पूर्व विधायक ने की थी शिकायत

इस मामले की शिकायत खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक छन्नी साहू ने की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम आमगांव, थाना छुरिया स्थित रैलिस बायो एनर्जी प्रा. लिमिटेड के पार्टनर जय बग्गा, वैभव गोलछा और सुदर्शन वर्मा के नाम दर्ज 34 खसरा की लगभग 50 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर पिछले एक वर्ष से केले की फसल लगी हुई थी। इसके बावजूद वर्ष 2024–25 में उक्त भूमि को चना फसल दर्शाकर फसल बीमा कराया गया। (Chhattisgarh News)

यह भी पढ़े :- तीसरे T-20 मैच में बने कई रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास

शिकायत में यह भी कहा गया कि बिना फसल कटाई प्रयोग और पंचनामा के, कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों, पटवारी और बीमा एजेंट की मिलीभगत से चना फसल में नुकसान दिखाया गया और 25 लाख रुपये से अधिक की बीमा राशि का भुगतान करा लिया गया।

जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा

शिकायत के बाद तहसीलदार छुरिया और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड छुरिया द्वारा प्रकरण कलेक्टर राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर तहसीलदार छुरिया विजय कोठारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई।

जांच में सामने आया कि अमित वर्मा (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, भारतीय कृषि बीमा कंपनी) और सीएससी संचालक परमेश्वर साहू ने आपसी मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए। इसके जरिए फर्जी फसल बीमा कराकर 23,28,944.35 रुपये की राशि परमेश्वर साहू, उसकी पत्नी गंगेश्वरी साहू और रुक्मणी कंवर के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर छुरिया थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!