Google Analytics —— Meta Pixel

Custom Milling Scam : 2,000 करोड़ के अवैध फंड मैनेजमेंट के आरोपी दीपेन चावड़ा के खिलाफ EOW ने चालान पेश किया

Custom Milling Scam : कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज मंगलवार को आरोपी दीपेन चावड़ा के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में चालान पेश किया है। चावड़ा पर लगभग 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध धनराशि के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है। उसे घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी माना जाता है।

यह भी पढ़े :- गांजा तस्करी में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, EOW ने दीपेन चावड़ा को नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि वह कई बड़े आर्थिक अपराधों से जुड़े वित्तीय लेन-देन में शामिल रहा। मजबूत साक्ष्य जुटाने के बाद 9 दिसंबर 2025 को न्यायालय में चालान दाखिल किया गया। (Custom Milling Scam)

EOW की जांच में खुलासा हुआ कि चावड़ा ने अन्य मामलों में भी लगभग 2,000 करोड़ रुपये की अवैध रकम के लेन-देन और प्रबंधन में भूमिका निभाई। वहीं कस्टम मिलिंग स्कैम में उसके द्वारा करीब 20 करोड़ रुपये लोकसेवकों की ओर से एकत्र किए जाने के प्रमाण भी मिले हैं। (Custom Milling Scam)

इस मामले में इससे पहले:

  • फरवरी 2025: तत्कालीन प्रबंध संचालक मनोज सोनी और रोशन चंद्राकर पर चालान पेश
  • अक्टूबर 2025: अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के खिलाफ चालान
Back to top button
error: Content is protected !!