Google Analytics —— Meta Pixel

गांजा तस्करी में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई गिरफ्तार

मीडिया के सवालों पर भड़क उठीं मंत्री, कहा-जबरदस्ती की बात क्यों करते हो?

MP NEWS : मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 46 किलोग्राम गांजा और तस्करी में उपयोग की जा रही एक कार जब्त की। अनिल के साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। (MP NEWS)

गांजा तस्करी में गिरफ्तार
गांजा तस्करी में गिरफ्तार

यह भी पढ़े :- CJI पर जूता फेंकने वाले एडवोकेट को कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों ने पीटा

घटना सामने आने के बाद राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी मीडिया के सवालों से बचती नजर आईं। खजुराहो स्थित महाराजा कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की समीक्षा बैठक के बाद बाहर निकलते समय पत्रकारों ने जब इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी, तो मंत्री ने नाराजगी भरे लहजे में कहा- “जबरदस्ती की बात क्यों करते हो?”
इसके बाद उन्होंने इस विषय पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। (MP NEWS)

बागरी परिवार पर दूसरी बड़ी कार्रवाई

यह बागरी परिवार के खिलाफ पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह, जो पहले से बांदा जेल में बंद हैं, को भी इस नए मामले में आरोपी बनाया गया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने उनका नाम लिखा है।

ज्ञात हो कि शैलेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र से करीब 10.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब दोनों मामलों की आगे की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!