Google Analytics —— Meta Pixel

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में द कश्मीर फाइल्स बानी बेस्ट फिल्म, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

The Kashmir Files : 2022 में आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी मूवी ने दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में बड़ी जीत हासिल की है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे मंझे कलाकारों से सजी मूवी ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ये गुडन्यूज शेयर की है।

यह भी पढ़ें : कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी में केंद्र सरकार, महंगाई भत्ते में हो सकती है 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

The Kashmir Files बनी बेस्ट फिल्म

विवेक अग्निहोत्री ने अवॉर्ड नाइट की फोटो और वीडियो को शेयर किया है। इस पुरस्कार को उन्होंने आतंकवाद के सभी पीड़ितों और देश की जनता को डेडिकेट किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को बधाई मिल रही है। द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। इस मूवी पर काफी बवाल हुआ था। राजनीतिक पार्टियों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था।

इसका इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 252.90 करोड़ है। वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 340.92 करोड़ कमाए थे। कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स 2022 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसर मूवी बनी।

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के अलावा और किसका डंका बजा चलिए जानते है। देखें विनर्स की पूरी लिस्ट।

  • RRR- फिल्म ऑफ द ईयर
  • द कश्मीर फाइल्स– बेस्ट फिल्म
  • आलिया भट्ट– बेस्ट एक्ट्रेस (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • रणबीर कपूर- बेस्ट एक्टर (ब्रह्मास्त्र पार्ट 1)
  • वरुण धवन- बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (भेड़िया)
  • ऋषभ शेट्टी – बेस्ट प्रॉमेसिंग एक्टर (कांतारा)
  • अनुपम खेर – मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर (द कश्मीर फाइल्स)
  • रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस – बेस्ट वेब सीरीज
  • अनुपमा – टीवी सीरीज ऑफ द इयर
  • तेजस्वी प्रकाश – बेस्ट टीवी एक्ट्रेस (नागिन 6)
  • जैन इमाम– बेस्ट टीवी एक्टर (फना-इश्क में मरजावां)

यह भी पढ़ें : टेरर फंडिंग के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी का बड़ा एक्शन, देश के 8 राज्यों के 70 ठिकानों पर छापा, पढ़ें खबर

The Kashmir Files : रेखा ने लूटी लाइमलाइट

लेजेंडरी और एवरग्रीन ब्यूटी रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड नाइट में पहुंचे इन विनर्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस सेलेब्स को ढेर सारी मुबारकबाद दे रहे हैं। आलिया ने पति रणबीर कपूर के बिहाफ पर अवॉर्ड लिया था। स्टेज पर आलिया और रेखा की शानदार बॉन्डिंग वायरल हो रही है। सफेद साड़ी में आलिया स्टनिंग लगीं। वहीं रेखा तो हैं ही सदाबहार ब्यूटी, उन्होंने सारी लाइमलाइट लूट ली।

Back to top button
error: Content is protected !!