छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, DRG के 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद

Dantewada Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों ने  अरनपुर-समेली के बीच IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया, जिसमें DRG के 10 जवान शहीद हो गए हैं।इनके अलावा जवानों की गाड़ी के ड्राइवर की भी मौत हुई है। बता दें कि जवानों की टीम बारिश में फंसे सुरक्षाबलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें:- पंजाब के 5 बार के CM प्रकाश सिंह बादल का निधन, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

जानकारी के मुताबिक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था। हमले को लेकर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा- हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन IED की चपेट में आ गया। वाहन में 10 DIG (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। (Dantewada Naxalite Attack)

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कहा शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। ये लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे। (Dantewada Naxalite Attack)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा- दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे DRG बल पर IED विस्फोट से हमारे 10 जवान और एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

बता दें कि एक हफ्ते पहले नक्सलियों ने बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमला किया था, जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थी, उस वाहन पर गोलियां लगी थीं। सभी सुरक्षित हैं। विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत सदस्य समेत कांग्रेसी नेता गंगालूर गए हुए थे। यहां मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया था। लौटते वक्त पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने चलते वाहनों पर फायरिंग की थी। वहीं हमले के बाद नक्सलियों ने स्पष्टीकरण दी थी। नक्सलियों ने कहा था कि उनके निशाने पर कोई राजनेता नहीं है पुलिस समझकर काफिले पर हमला किया गया था। (Dantewada Naxalite Attack)

2 साल पहले 22 जवान हुए थे शहीद

बता दें कि 2 साल पहले भी छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। इन पर 350 से 400 नक्सलियों ने हमला किया था। इनमें नक्सलियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था। साथ ही DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल घटनाएं सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button