रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, CM भूपेश और केजरीवाल पर कसा तंज

Anurag Thakur in Raipur: केंद्रीय खेल, युवा, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर CM भूपेश बघेल के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो, जिस पर शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से आरोप लगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो ऐसे राज्य हैं, जहां CM के करीबी अधिकारियों के पास से करोड़ों रुपए पकड़े गए, उन्हें तो शर्म से ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- PSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के बीच प्रवीण वर्मा बनाए गए नए अध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं और उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं, जिसके उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री जेल में हो, लेकिन किंगपिन बाहर है, किंगपिन का नंबर भी आएगा, जिस-जिस को अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते रहे वे 1 साल से जेल में हैं। (Anurag Thakur in Raipur)

बता दें कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह एक यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के साथ युवा संवा कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे हुए हैं। इसके बाद वे निजी होटल में मीडिया ऐप जारी करेंगे। ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ दोपहर 12 बजे मीडिया संवाद सह ऐप लॉन्च करेंगे। साथ ही मीडियाकर्मियों के साथ संवाद भी करेंगे। चुनावी साल होने के कारण छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं का दौरा लगातार जारी है। (Anurag Thakur in Raipur)

कल यानी 6 अक्टूबर को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। प्रियंका कांकेर में होने वाले पंचायती राज्य और नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी का भी ये चौथा छत्तीसगढ़ दौरा है। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शिरकत करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही है। गोविंदपुर के खेल मैदान में वृहत मंचीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसे लेकर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने तैयार किए जा रहे मुख्य मंच, VIP लाउंज, ग्रीन हाउस, दर्शक दीर्घा, पत्रकार दीर्घा, लोकार्पण-शिलान्यास स्थल, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था समेत विभिन्न स्थलों का सघन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। (Anurag Thakur in Raipur)

Related Articles

Back to top button