दम घुटने से 4 लोगों की मौत, होली खेलकर बाथरूम में नहा रहे थे 2 दंपति

Death by Suffocation: होली के दिन 2 परिवार की खुशी मातम में बदल गई। दरअसल, दो अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है।होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गए दोनों दंपति की अलग-अलग घटनाओं में मौत हुई है। वहीं मौत का कारण गीजर से बनी जहरीली गैस से दम घुटना बताया जा रहा है। पहली घटना मुंबई की है। जबकि दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के घाटकोपर में रहने वाले दीपक शाह और टीना शाह की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें:- 4 बार सांसद रहे सोहन पोटाई का निधन, CM भूपेश और राज्यपाल ने जताया दुख

दंपति कुकरेजा टावर में किराए से रहते थे। इसी टावर में उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते थे। होली के दिन दंपति ने कॉलोनी में सभी के साथ होली खेली। इसके बाद दोनों अपने फ्लैट में नहाने के लिए चले गए। काफी देर तक जब वह नहीं आए तो उनके रिश्तेदार उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई रिस्पोंस नहीं मिला। उन्होंने कॉल किया तो घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। काफी देर हो जाने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खुलवाया तो फ्लैट के बाथरूम में पति-पत्नी बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (Death by Suffocation)

इधर, गाजियाबाद में भी इसी तरह की घटना में एक दंपति की जान चली गई। दीपक गोयल, पत्नी शिल्पी और अपने दो बच्चों के साथ मुरादनगर की अग्रसेन कॉलोनी में रहते थे। बुधवार को होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। दीपक और शिल्पी एक घंटे तक बाहर नहीं निकले और अंदर से कोई आवाज नहीं आई। ऐसे में बच्चों को कुछ शक हुआ। बच्चों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बच्चों ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने आकर कांच तोड़कर दरवाजे की कुंडी खोली तो पति-पत्नी बेसुध जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।  (Death by Suffocation)

दोनों ही केस में महाराष्ट्र और UP पुलिस का मानना है कि गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। डॉक्टर्स का कहना है कि गैस गीजर के बर्नर्स से पैदा होने वाली आग से ऑक्सीजन की खपत ज्यादा होती है। इससे कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। इस दौरान दिल और दिमाग को जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन नहीं मिलने से व्यक्ति बेहोशी में चला जाता है। साथ ही उसकी मौत भी हो सकती है। अब दोनों घटनाओं ने मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। (Death by Suffocation)

Related Articles

Back to top button