Google Analytics —— Meta Pixel

जहरीली शराब पीने से 23 लोगों की मौत, 14 गिरफ्तार, DSP और SHO समेत 4 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

Death Due to Liquor: देश में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है, जहां मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 23 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में जारी है। 5 की हालत इतनी गंभीर है कि वे बोल भी नहीं पा रहे हैं। मृतकों में भंगाली कलां, मराडी कलां, पातालपुरी, थ्रिएवाल, तलवंडी खुम्मन और करनाला के लोग शामिल हैं। इतने लोगों के मौत के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया।

यह भी पढ़ें:- अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान: केंद्रीय मंत्री चौहान

पुलिस ने जहरीली शराब बेचने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मजीठा थाने के SHO अवतार सिंह और DSP अमोलक सिंह, एक्साइज विभाग के ETO मनीष गोयल और इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री भगवंत मान मजीठा पहुंचे, जिन्होंने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। CM मान ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है। जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो गई है। यह मौत नहीं, बल्कि हत्या है। जिन लोगों ने इसे सप्लाई किया, जिन लोगों ने इसे इन तक पहुंचाया, एक बार जब हमें इस चेन का पता चल जाएगा – किसने किसका साथ दिया, तो इसके तार दिल्ली तक भी जाते हैं, हमारी टीम दिल्ली भी गई है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। (Death Due to Liquor)

CM मान ने कहा कि मृतक बहुत गरीब घरों से थे, वे लगभग अकेले कमाने वाले थे और उनके छोटे-छोटे बच्चे थे। पैसे से जिंदगी वापस नहीं आ सकती, लेकिन ये परिवार हाथ-मुंह जोड़कर जीते थे और उन्होंने अपने कमाने वाले को खो दिया। हम शोक संतप्त परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। कई बच्चे बहुत छोटे हैं, अगर उनके खून के रिश्ते में कोई ऐसा व्यक्ति है, जो काम करने के योग्य है तो इससे उनका खर्च चलाने में मदद मिलेगी। SSP मनिंदर सिंह ने कहा कि नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। जांच में हमने मेन सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हम छानबीन कर रहे हैं कि कहां-कहां से शराब मंगाई गई है। हम पूरे तंत्र को खत्म कर देंगे। सरकार की ओर से हमें निर्देश हैं कि नकली शराब का सेवन कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। (Death Due to Liquor)

मजीठा उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया है। हमें रात से सूचना मिल रही थी। हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है, जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है। अपराधियों को पकड़ लिया गया है। 5 गांवों में ऐसी घटना सामने आई है। ADGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमारी एक टीम राज्य से बाहर भी गई है। हमें उम्मीद है कि टीम और लोगों को पकड़ लेगी। DSP और SHO को सस्पेंड किया गया है। पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए भगवंत मान सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं, क्योंकि वे मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों हैं। (Death Due to Liquor)

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि यह बहुत दुखद और शर्मनाक है। जहरीली शराब के कारण लोगों की मौत हुई। इथेनॉल का इस्तेमाल किया गया है। मैंने वहां के SSP से बात की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सरकार इस घटना में मारे गए बेहद गरीब लोगों को हर संभव मदद देगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं सबसे पहले उन परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, जिनके लोगों की मृत्यु हुई है। हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह मेथनॉल का मामला है। उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले मेथनॉल को लोगों ने पिया है। (Death Due to Liquor)

इधर, पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तुर्की स्थित तस्कर नवप्रीत सिंह से जुड़े एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर को बहुत बड़ी सफलता मिली है। न केवल एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया गया है बल्कि ‘हवाला’ नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया गया है। हमने तीन गुर्गों- गुरदीप सिंह, प्रदीप शर्मा और मनी शर्मा को गिरफ्तार किया है। गुरदीप मुख्य संचालक था। 84.02 लाख रुपये नकद और फ्रीज किए गए बैंक खातों में 22 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। हमने 1.01 किलोग्राम हेरोइन, कार और गिनती की मशीन बरामद की है। (Death Due to Liquor)

Back to top button
error: Content is protected !!