देश के कई राज्यों में आफत बनी बारिश, दो दिनों के अंदर 33 लोगों की मौत

Death Due to Rain: देश के कई राज्यों में बारिश आफत बनकर आई है। बता दें कि दो दिनों के अंदर बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं से 8 राज्यों में 33 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से हिमाचल प्रदेश में 9, मुंबई में 6, राजस्थान में 6, हरियाणा और पंजाब में 2-2 लोगों की मौत हुई। है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में उफनती नदी में 16 और 17 साल के भाई-बहन बह गए। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में करंट लगने से 1 महिला की जान गई है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने वर्ल्ड बैंक ने मंजूर की 2460 करोड़ की राशि

वहीं हिमाचल के मंडी जिले में 48 घंटे में भूस्खलन की दो घटनाएं हुई। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 दो जगहों पर घंटों बंद रहा। इस रूट पर लगा जाम 20 घंटे बाद खुला। अब भी यहां 150 रोड बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 24 घंटे में सामान्य से 2 से 12 गुना तक ज्यादा बारिश हुई है।सोमवार को मानसून पंजाब और गुजरात से आगे बढ़ा। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी राज्यों में पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में 24 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। (Death Due to Rain)

इधर, छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अंडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति और तीन बच्चे झुलस गए। घटना में 12 बकरियों की मौत हो गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मौसम विभाग ने 28 जून रात तक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, राजनांदगाव और कबीरधाम जिलों में एक दो स्थानों पर और कांकेर जिले में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। (Death Due to Rain)

छत्तीसगढ़ में बीते चार दिनों से सक्रिय मानसून के चलते खरीफ फसलों की तेजी से बुआई शुरू हो चुकी है। अब तक लगभग 54 हजार 340 हेक्टेयर में धान की बोता बोनी और 940 हेक्टेयर में रोपाई हो चुकी है। किसान मक्का, मुंगफली और कोदो की बुआई भी शुरू कर चुके हैं। राज्य में मानसून के चलते सब्जी-भाजी की खेती में भी तेजी आई है। अब तक 15 हजार 290 हेक्टेयर में सब्जी-भाजी की खेती की जा चुकी है। इस साल लेट मानसून आने के चलते खरीफ फसलों की बोनी पिछड़ी है, परंतु लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यह उम्मीद है कि जून माह के अंत तक खरीफ फसलों की बोनी का औसत लक्ष्य पूरा हो जाएगा। (Death Due to Rain)

Related Articles

Back to top button