Google Analytics —— Meta Pixel

PCC चीफ दीपक बैज ने बढ़ते अपराध को लेकर साय सरकार को घेरा, पढ़ें पूरी खबर

Deepak Baij on Government: छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि राजधानी की उस जगह पर जहां एक किलोमीटर से भी कम फासले पर तीन तीन मुख्य पुलिस थाने हैं वहां अगर हमारी माताएं, बहने सुरक्षित नहीं हैं तो बस्तर सरगुजा जैसे इलाकों में महिला सुरक्षा का क्या हाल होगा आप खुद ही सोच सकते हैं। महिला अपराध के बढ़ते मामलों के खिलाफ कांग्रेस हर जिले में प्रदर्शन करेगी, ताकि सरकार द्वारा ऐसे मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने साय सरकार पर बोला हमला, कहा- छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं

बैज ने कहा कि अगर आंकड़े उठा कर देखेंगे तो सबसे ज्यादा अपराध मोदी शासनकाल में हुए हैं, भारतीय जनता पार्टी के नेता बंगाल और दूसरे राज्यों में हो रही घटनाओं पर ट्वीट करते हैं और छत्तीसगढ़ में हो रही घटनाओं में चुप्पी साध लेते हैं आखिर क्यों। BJP सरकार छत्तीसगढ़वासियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। राजधानी रायपुर तक में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते अपराध और महिला उत्पीड़न के मामले घोर चिंता का विषय है और सरकार का इसपर कोई भी कंट्रोल न होना अत्यंत निंदनीय है। (Deepak Baij on Government)

बैज ने सरकार पर लगाए आरोप

PCC चीफ ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ़ शिकायत करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को धमकियों के कारण मजबूरन आत्महत्या करनी पड़ी। उनकी पार्टी के नेता विधायक और मंत्रियों ने भी उनका साथ नहीं दिया। सत्ता प्राप्ति के लिए शराब के मुद्दे पर छाती पीटते भाजपा नेता सरकार आते कोचियों के संरक्षणकर्ता बन गए और एक निर्दोष परिवार को अपना बेटा खोना पड़ा। कोचिया प्रेम में किसे बचाने की साजिश हो रही है। सरकार को सुसाइड नोट सार्वजनिक करना चाहिए। दरअसल, छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। रायपुर से लेकर कोंडागांव तक गैंगरेप, रेप हत्या और मारपीट जैसे मामले सामने आए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। (Deepak Baij on Government)

Back to top button
error: Content is protected !!