Google Analytics —— Meta Pixel

दीपक बैज का यू-टर्न: कांग्रेस अध्यक्ष ने की रमेश बैस को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग, फिर बयान हटाया, बाद में दी नई सफाई

Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की एक बयान ने शुक्रवार को राजनीतिक हलचल मचा दी, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का सार्वजनिक निवेदन कर डाला। लेकिन इस मांग को लेकर शुरू हुई चर्चा के बीच कांग्रेस मीडिया ग्रुप से यह प्रेस नोट अचानक हटा लिया गया, जिससे सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : धमतरी जिले में उल्लेखनीय प्रगति की तस्वीर

क्या कहा था दीपक बैज ने?

दीपक बैज द्वारा जारी प्रेस नोट में उन्होंने लिखा था कि छत्तीसगढ़ ने लोकसभा चुनाव में 11 में से 10 सीटें भाजपा को देकर स्पष्ट जनादेश दिया है, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री मोदी के तीनों कार्यकालों में राज्य को केवल राज्यमंत्री स्तर का प्रतिनिधित्व मिला है।

दीपक बैज का यू-टर्न
दीपक बैज का यू-टर्न

उन्होंने आगे लिखा, “छत्तीसगढ़ भाजपा में कई ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जो उपराष्ट्रपति जैसे गरिमामय पद को सुशोभित करने में पूरी तरह सक्षम हैं। रमेश बैस उनमें से एक हैं, जो सात बार के सांसद और तीन राज्यों — झारखंड, त्रिपुरा और महाराष्ट्र — के राज्यपाल रह चुके हैं।”

बयान हटाने के बाद सामने आया वीडियो स्पष्टीकरण

प्रेस नोट के सोशल मीडिया से हटाए जाने के कुछ ही समय बाद दीपक बैज का एक वीडियो बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी मांग दोहराई, लेकिन साथ ही दो और भाजपा नेताओं के नाम भी जोड़ दिए — पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर।

वीडियो में उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। रमेश बैस, डॉ. रमन सिंह और ननकी राम कंवर जैसे नेता उपराष्ट्रपति पद के योग्य हैं। हमारी यही अपेक्षा है कि छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता मिले। (Chhattisgarh Politics)

राजनीतिक हलचल तेज

कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा नेता को उपराष्ट्रपति पद के लिए आगे करने की यह पहल कई सवाल खड़े कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह या तो राजनीतिक परिपक्वता का उदाहरण है या फिर अंदरूनी असंतुलन और भ्रम की स्थिति। वहीं भाजपा नेताओं ने इस बयान को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। (Chhattisgarh Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!