Delhi CM House Sealed By PWD: दिल्ली मुख्यमंत्री का आवास सील, PWD ने मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला
Delhi CM House Sealed By PWD: पीडब्ल्यूडी ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास सील कर दिया। मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाल दिया गया। मुख्यमंत्री आवास सील होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की पहली तस्वीर सामने आई है। जिसमें आतिशी पैक सामान के बीच काम करती नजर आ रही हैं। सीएम अपने निजी निवास से काम करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती स्टार्टअप अर्थव्यवस्था बना : शाह
उधर, बुधवार शाम सीएमओ की तरफ से बयान जारी किया गया कि एलजी के आदेश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सामान उनके आधिकारिक आवास से जबरन बाहर निकाल दिया गया। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को सीएम कैंप कार्यालय और आवास से जबरन बेदखल कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने 6 अक्तूबर को सीएम आवास की चाबी आतिशी को सौंप दी थी। इस प्रक्रिया में विभाग ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। (Delhi CM House Sealed By PWD)
पूरा विवाद क्या है?
आरोप लगाया जा रहा है कि केजरीवाल द्वारा बंगला खाली करने के बाद इसे आतिशी को आवंटित नहीं किया गया था, जबकि इसका अधिकार पीडब्ल्यूडी के पास है. जब कोई घर खाली होता है, तो पीडब्ल्यूडी उसका कब्जा लेता है और उसकी सूची बनाता है, इसके बाद ही वह घर किसी और को आवंटित कर सकता है. इस मामले में सवाल उठता है कि क्या एक मुख्यमंत्री कुर्सी से हटने के बाद अपने मनमाफिक तरीके से अपना आधिकारिक आवास दूसरे मुख्यमंत्री को सौंप सकता है? क्योंकि मुख्यमंत्री का आवास किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति होती है.
जानिए विवाद की पूरी कहानी
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री आवास का एक वीडियो सामने आया, जिसमें सुनीता केजरीवाल एक अधिकारी को बंगले की चाबी सौंपती हुई नजर आईं. इस वीडियो के आधार पर दावा किया गया कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया है. लेकिन 6 अक्टूबर को, पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि चाबी सौंपने के कुछ समय बाद ही इसे वापस ले लिया गया और बंगला पूरी तरह से पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर नहीं किया गया.
वहीं, प्रदेश भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास को सील करने की कार्रवाई का स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि लोकनिर्माण विभाग को इस विवादित ‘शीश महल’ को पहले ही सील कर देना चाहिए था, क्योंकि सीलिंग जन आकांक्षाओं के अनुरूप है और विभाग को इस भवन का वीडियो ग्राफिक सर्वेक्षण करवाकर रिपोर्ट दिल्ली की जनता के समक्ष रखनी चाहिए।
भाजपा लगातार जांच व सीलिंग की मांग कर रही है। अब इसकी हर बात को जनता के बीच रखा जाना चाहिए। फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले पर मुख्यमंत्री आतिशी का बिना सरकारी आवंटन नियमों के पालन के कब्जा करवाने की जल्दबाजी साफ दर्शाती है कि बंगले में कुछ न कुछ ऐसा है जिसे केजरीवाल न सिर्फ दिल्ली वालों से बल्कि कानून एवं लोकनिर्माण विभाग तक से छुपाकर रखना चाहते हैं। (Delhi CM House Sealed By PWD)



