Delhi Excise Policy : केजरीवाल को फिर नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम जमानत से इनकार

Arvind Kejriwal Bail : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है। अब अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी। केजरीवाल की जमानत का विरोध करते हुए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते में सीबीआई को काऊंटर एफिडेविट फाइल करने को कहा है। इसके बाद अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी।
यह भी पढ़े :- आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
इससे पहले 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत (Arvind Kejriwal Bail) देने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अंतरिम जमानत की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल पर ऐसे आरोप नहीं हैं कि उन्हें अंतरिम जमानत नहीं दी जा सके।
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भूइयां की पीठ के सामने सीबीआई की ओर से पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने कहा कि उन्होंने एक मामले में जवाब दाखिल कर दिया है, जबकि दूसरे मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की आवश्यकता है। केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई की मांग का विरोध करते हुए कहा कि वह बहस के लिए तैयार हैं।
जस्टिस कांत ने कहा कि एक केस में शपथ पत्र दायर हो चुकी है दूसरी याचिका पर जवाब के लिए सीबीआई को एक सप्ताह का समय और दिया जाता है। कोई प्रत्युत्तर हो तो उसके दो दिन बाद दाखिल करें। मामले को 5 सितंबर 2024 को सूचीबद्ध किया जाए। केजरीवाल ने गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ जमानत के लिए भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। (Arvind Kejriwal Bail)



