Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, टॉप-5 में भारत के 3 सिटी शामिल

Delhi Most Polluted City: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत भारत के महानगरों में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। स्विस ग्रुप IQAir के डेटा के मुताबिक 5 नवंबर को दुनिया के पांच सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट में भारत के तीन शहर शामिल हैं। इनमें दिल्ली टॉप पर है। कोलकाता तीसरे और मुंबई पांचवें नंबर पर है। दिल्ली के बाद पाकिस्तान का लाहौर खराब हवा के मामले में दूसरे स्थान है। सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट में बांग्लादेश की राजधानी ढाका चौथे पर है। दिल्ली में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 492 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:- आज राजनांदगांव के डोंगरगढ़ आएंगे PM मोदी, आचार्य विद्यासागर के करेंगे दर्शन

दिल्ली में पिछले चार दिनों से हवा का स्तर गंभीर कैटेगरी में बना हुआ है। वहीं कोलकाता में AQI 204 और मुंबई में 168 दर्ज किया गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च यानी SAFAR-India ने बताया कि रविवार को दिल्ली के एयर क्वालिटी में सुधार देखने को मिला। 4 नवंबर को दिल्ली का ओवरओल AQI 504 था, जो आज 500 से नीचे है। इधर, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को 5 राज्यों (दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा) के पर्यावरण मंत्रियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग करने की मांग की है। (Delhi Most Polluted City)

उन्होंने कहा कि दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। वहीं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है। वायु प्रदूषण पर नोएडा प्राधिकरण के CEO लोकेश एम ने बताया, “पिछले 15 दिन से हमने सड़कों से धूल कण साफ करने के निर्देश दिए हैं। एयर गन और वाटर स्प्रिंकलर लगातार चल रहे हैं। निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है। निर्माण में निकले मलबे को ढक दिया गया है। GRAP के नियमों का पालन किया जा रहा है। जहां-जहां नियम उल्लंघन हुए हैं, वहां अभी तक 48 लाख के चालान काटे गए हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा और खराब होगी। दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है। साथ ही वैज्ञानिकों ने बारिश का कम होना प्रदूषण के बढ़ने की बड़ी वजह बताई। इस साल अक्टूबर में सिर्फ एक दिन 5.4 मिमी बारिश हुई। जबकि अक्टूबर 2022 में 6 दिन 129 मिमी और अक्टूबर 2021 में 7 दिन 123 मिमी बारिश हुई थी। एयर क्वालिटी को लेकर मेदांता के डॉक्टर ने बताया कि 400-500 AQI वाली हवा 25-30 सिगरेट के धुएं के बराबर है। इसका असर सभी ऐज ग्रुप के लोगों पर पड़ता है। (Delhi Most Polluted City)

Back to top button
error: Content is protected !!