आज राजनांदगांव के डोंगरगढ़ आएंगे PM मोदी, आचार्य विद्यासागर के करेंगे दर्शन

PM Modi Dongargarh Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 नवंबर) राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे जैन तीर्थ चंद्रगिरी में एक घंटे तक समय बिताएंगे। बता दें कि जैन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज भी डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में विराजमान हैं, जहां पर 100 करोड़ की लागत से जैन मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेने डोंगरगढ़ आने वाले हैं। PM के आने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- Earthquake Hits Nepal : फिर आया भूकंप, दूसरी बार नेपाल से अफगानिस्तान तक हिली धरती

PM नरेंद्र मोदी दिल्ली से सीधे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी हेलीपैड पर लैंड करेंगे। वहां से चंद्रगिरी तक वे विशेष कार से जाएंगे और आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। साथ ही कुछ देर तक आचार्य से चर्चा भी करेंगे। इस बीच जिले के कलेक्टर, एसपी और दूसरे विभाग के अफसरों ने चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। PM मोदी सिर्फ दर्शन के लिए डोंगरगढ़ आ रहे हैं। इसलिए आम लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जवान तीर्थ क्षेत्र में तैनात कर दिए गए हैं। (PM Modi Dongargarh Tour)

100 करोड़ की लागत से बन रहा मंदिर

बता दें कि आचार्य विद्यासागर चंद्रगिरी में चातुर्मास कर रहे हैं और देशभर में पैदल विहार करते हैं। वे जुलाई में अमरकंटक से डोंगरगढ़ पहुंचे थे और चातुर्मास चंद्रगिरी में करने का फैसला लिया। आचार्य विद्यासागर 77 साल की उम्र में भी पैदल विहार करते हैं। संत जीवन के 50 साल पूरे होने पर संयम स्वर्ण महोत्सव डोंगरगढ़ में ही मनाया गया था। इसके बाद आचार्य देश के अन्य जैन तीर्थ क्षेत्रों में विहार कर फिर से डोंगरगढ़ पहुंचे। चंद्रगिरी तीर्थ परिसर में करीब 100 करोड़ की लागत से पहाड़ के ऊपर विशालकाय मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। (PM Modi Dongargarh Tour)

300 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार

मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य तेजी हो रहा है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि फरवरी में मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। यहां पर चंद्रप्रभु की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चंद्रगिरी छत्तीसगढ़ का पहला जैन तीर्थ होगा। चंद्रगिरी परिसर में छात्राओं के लिए प्रतिभास्थली आवासीय विद्यालय भी संचालित है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों की छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा शहर और आसपास के गांवों की युवतियों और महिलाओं को रोजगार भी दिया जा रहा है। महिलाएं यहां के चल चरखा केंद्र में खादी के कपड़ा बनाती हैं। यहां पर 300 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिला है। PM नरेंद्र मोदी आचार्य का दर्शन करने के बाद लड़कियों और महिलाओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।  (PM Modi Dongargarh Tour)

Related Articles

Back to top button