Google Analytics —— Meta Pixel

CG Congress Manifesto : आज कांग्रेस जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, इन विषयों पर रहेगा विशेष जोर

CG Congress Manifesto : भाजपा के घोषणा पत्र को जवाबी टक्कर देने कांग्रेस 5 नवंबर यानी आज 15 बड़े वादों के साथ घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करने जा रही है, जिसमें धान का दाम कांग्रेस बड़ा ऐलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें:- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला आज, जानिए हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे। धान की कीमत में कांग्रेस बड़ा दांव खेल सकती है। घोषणा पत्र स्वास्थ, शिक्षा समेत महिलाओं व युवाओं पर फोकस रह सकता हैं। (CG Congress Manifesto)

सूत्रों के मुताबिक घोषणा पत्र में प्रमुख रूप से कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ,जातिगत जनगणना कराने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रुपये वार्षिक बोनस, लघु वनोपज की समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

सभी सरकारी स्कूलों-कालेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा निशुल्क, गरीबों को 10 लाख अन्य को पांच लाख रुपये तक निश्शुल्क इलाज, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये। (CG Congress Manifesto)

Back to top button
error: Content is protected !!