Google Analytics —— Meta Pixel

हरियाणा के पूर्व CM ने की विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की मांग, ताऊ महावीर फोगाट ने किया पलटवार

Demand for Vinesh Phogat: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की सीट खाली हो रही है। अगर मेरा बहुमत होता तो मैं विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजता, जिससे पूरे देश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता। पूर्व CM हुड्डा ने कहा कि हमारे पास नंबर नहीं है। 28 विधायकों से हमारा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नहीं बन सकता। अगर हमारे पास नंबर होता तो हम विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजते। इस पर विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें:- वक्फ संशोधन बिल पर जमकर सियासत, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

उन्होंने कहा कि 2012 में गीता ने बतौर पहली महिला ओलंपिक क्वालीफाई किया था। जब भूपेंद्र हुड्डा की सरकार थी तब गीता और बबीता को DSP का पद मिलना था, लेकिन हुड्डा साहब ने भेदभाव करके गीता को इंस्पेक्टर और बबीता को सब इंस्पेक्टर बनाया। कोर्ट में केस डालने के बाद इस पर संज्ञान लिया गया। जब भूपेंद्र हुड्डा की सरकार थी, तब गीता ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। तब उन्हें राज्यसभा क्यों नहीं भेजा? ये बस एक राजनीतिक स्टंट है। पूर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने भी पलटवार किया है। (Demand for Vinesh Phogat)

भूपेंद्र हुड्डा पर राजनीति करने का आरोप

पूर्व पहलवान बबीता फोगाट ने कहा कि विनेश फोगाट ने जो संन्यास की घोषणा की है उसका दुख हमें भी है। मैं ये कहूंगी कि विनेश को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। खेल को खेलते रहना चाहिए। बबीता ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने अपनी सरकार के दौरान कितने खिलाड़ियों को राज्यसभा भेजा था? कुर्सी पाने के लिए वे ये सब करते हैं। उन्हें हमारे परिवार में राजनीति लाने और हमारे परिवार को बांटने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। (Demand for Vinesh Phogat)

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कसा तंज

वहीं विनेश फोगाट के संन्यास पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पूरे देश को उम्मीद है कि वह फिर से उठेगी और लड़ेगी, लेकिन भारत सरकार चुप क्यों है? भारतीय ओलंपिक संघ को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ से बात करनी चाहिए। यह पदक सिर्फ विनेश का नहीं बल्कि देश का है। दुर्भाग्य से खेल मंत्री ने उल्लेख किया कि उन पर 17 लाख रुपये खर्च किए गए। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारा विनेश फोगाट से अनुरोध है कि अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। खत्म तो उस दिन भी लगता था जब आपको जाने नहीं दिया जा रहा था। (Demand for Vinesh Phogat)

पूरे देश की भावनाएं आपके साथ: प्रमोद तिवारी 

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि परिस्थितियां बदली और आप गई। आपने उसे हराया है जो 82 बाउट से नहीं हारी थी। आप हौसला रखिए देश आपके साथ है। एक बार फिर आप दुनिया के पहलवानों को चित करके तिरंगा लहराएंगी, पूरे देश की भावनाएं आपके साथ हैं। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि हम उनका दुख और निराशा समझ सकते हैं। निराशा से ही आगे उठना चाहिए। उनके साथ जो हुआ वो क्यों हुआ कैसे हुआ ये पूरा देश जानना चाहेगा। पूरा देश जानना चाहेगा कि पूरी टीम क्या कर रही थी? वो हमारे देश और हरियाणा की बेटी हैं उनका संघर्ष सबने देखा है। (Demand for Vinesh Phogat)

गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी की तरह सुविधा देने की मांग

विनेश फोगाट के ओलंपिक अयोग्यता पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ, उसमें उनके साथ गए स्टाफ की लापरवाही है। जिस मैच में उन्होंने सिल्वर जीता था, उससे पहले उनका वजन लिया गया था। उनका वजन 50 किलो से कम रहा होगा, तभी उन्हें अनुमति दी गई होगी। फिर हमें वह सिल्वर मिलनी चाहिए। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विनेश हारी नहीं है, विनेश ने करोड़ों देशवासियों का दिल जीता है। सरकार को गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को जो सुविधाएं मिलती हैं वो सुविधा विनेश को देनी चाहिए। (Demand for Vinesh Phogat)

मनु ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि मुझे दुख है कि जो सरकार खिलाड़ियों पर होने वाले खाने पीने के खर्चे का हिसाब कल सदन में बता रही थी उनको शर्म नहीं आती। इधर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ओलंपिक डबल मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी। इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की थी। (Demand for Vinesh Phogat)

Back to top button
error: Content is protected !!