छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी का इंतजार कर रहे हैं कर्मचारी: राजेश चटर्जी

Demand of Employees: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान BJP ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों को लेकर कई वादे किए थे, जिसे लेकर कर्मचारी मोदी की गारंटी पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, वरिष्ठ उप-प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, उप-प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, चंद्रभान सिंह निर्मलकर, प्रमुख महामंत्री सतीश ब्यौहरे, महामंत्री आर डी तिवारी, कमलेश सोनी और राकेश साहू ने प्रदेश सरकार से जल्द वादा पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2023 तक, 1 मई 2023 से 30 जून 2023 तक और 1 जुलाई 2023 से 31 जनवरी 2024 तक का देय तिथि से महंगाई भत्ता दिया जाए।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब ‘न्योता भोजन’, खाने को ज्यादा पोषक बनाने की पहल

उन्होंने कहा कि DA और लंबित एरियर्स के कारण 1 जुलाई 2019 से 31 जनवरी 2024 तक कर्मचारियों को हो चुके आर्थिक क्षति की पूर्ति की जाए। शिक्षक फेडरेशन ने सातवें वेतनमान के न्यूनतम वेतन, ग्रेड पे, लेवल और कुल आर्थिक क्षति की क्रम से जानकारी दी है। (Demand of Employees)

कुल आर्थिक क्षति की जानकारी

  • वेतन- 15 हजार 600, ग्रेड-पे 1300, लेवल-1 में 59 हजार 748 रुपए
  • वेतन- 16 हजार 100, ग्रेड-पे 1400, लेवल-2 में 61 हजार 663 रुपए
  • वेतन- 18 हजार, ग्रेड-पे 1800, लेवल-3 में 68 हजार 940 रुपए
  • वेतन- 19 हजार 500, ग्रेड-पे 1900, लेवल-4 में 74 हजार 685 रुपए
  • वेतन- 22 हजार 400, ग्रेड-पे 2200, लेवल-5 में 85 हजार 792 रुपए
  • वेतन- 25 हजार 300, ग्रेड-पे 2400, लेवल-6 में 96 हजार 899 रुपए
  • वेतन- 28 हजार 700, ग्रेड-पे 2800, लेवल-7 में 1 लाख 9 हजार 921 रुपए
  • वेतन- 35 हजार 400, ग्रेड-पे 4200, लेवल-8 में 1 लाख 35 हजार 582 रुपए
  • वेतन- 38 हजार 100, ग्रेड-पे 4300, लेवल-9 में 1 लाख 45 हजार 923 रुपए
  • वेतन- 43 हजार 200, ग्रेड-पे 4400, लेवल-10 में 1 लाख 65 हजार 456 रुपए
  • वेतन- 49 हजार 100, ग्रेड-पे 4800, लेवल-11 में 1 लाख 88 हजार 053 रुपए
  • वेतन- 56 हजार 100, ग्रेड-पे 5400, लेवल-12 में 2 लाख 14 हजार 863 रुपए
  • वेतन- 67 हजार 300, ग्रेड-पे 6600, लेवल-13 में 2 लाख 57 हजार 759 रुपए
  • वेतन- 79 हजार 900, ग्रेड-पे 7600, लेवल-14 में 3 लाख 6 हजार 17 रुपए
  • वेतन- 1 लाख 18 हजार 500, ग्रेड-पे 8700, लेवल-15 में 4 लाख 53 हजार 855 रुपए
  • वेतन- 1 लाख 29 हजार 700, ग्रेड-पे 8900, लेवल-16 में 4 लाख 96 हजार 751 रुपए
  • वेतन- 1 लाख 41 हजार 809, ग्रेड-पे 10 हजार, लेवल- 17 में 5 लाख 43 हजार 094 रुपए

उन्होंने बताया कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 31 जनवरी 2024 तक देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) स्वीकृत नहीं होने से प्रत्येक वेतन लेवल के न्यूनतम वेतन (औसत) में क्लास-1 को 1,705,805,400 रुपए, क्लास-2 को 9,024,367,650 रुपए, क्लास-3 को 28,239,107,050 रुपए, क्लास-4 को 3,543,682,500 रुपए और कुल (औसत) 42,512,962,600 का एरियर्स राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जहां केंद्र सरकार अपने 47.58 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और  67.95 लाख से ज्यादा पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) समेत महंगाई राहत (DR) दे रही है। वहीं राज्य सरकार अपने 4 लाख कर्मचारियों और 1.25 लाख पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) नहीं दे पा रही है। (Demand of Employees)

Related Articles

Back to top button