Google Analytics —— Meta Pixel

वकील से उपमुख्यमंत्री तक का सफर, लोकसभा में छत्तीसगढ़ की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं अरुण साव

Deputy CM Arun Sao: रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में लोरमी विधानसभा से विधायक अरुण साव ने उप मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। अरुण साव लगभग 33 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। साव का पैतृक गांव लोहड़िया है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कॉलेज मुंगेली और एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से किया है।

यह भी पढ़ें:- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जिला पंचायत सदस्य से लेकर डिप्टी CM तक का सफरनामा, पढ़ें पूरी खबर 

राजनीतिक जीवन में निरंतर पहचान बनाने के साथ ही साव वकालत में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली से वकालत शुरू की। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत शुरू की। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप शासकीय अधिवक्ता, शाकीय अधिवक्ता और उप महाधिवक्ता जैसे पदों में रहे। सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और लोकसभा सदस्य बने। (Deputy CM Arun Sao)

लोकसभा में सांसद के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए उन्होंने कई मौकों पर सदन में बिलासपुर जिले की समस्याओं, छत्तीसगढ़ की समस्याओं और जरूरतों को सदन में रखा। इस बार उन्होंने लोरमी से चुनाव लड़ा और जीते। साव साहू समाज से आते हैं। वे कृषक परिवार से है। उनका जन्म अभयराम साव के परिवार में हुआ। वे साहू समाज में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। साव सार्वजनिक जीवन के कई क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं और निरन्तर अपने अनुभवों से सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। (Deputy CM Arun Sao)

Back to top button
error: Content is protected !!