Budget 2026 पर डिप्टी सीएम अरुण साव का भरोसा, छत्तीसगढ़ को मिल सकती हैं बड़ी सौगातें
Budget 2026-27 : बिलासपुर शहर के जेके इंस्टीट्यूट पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट 2026 (Budget 2026-27) को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल में अब तक लगातार बेहतर और जनहितकारी बजट पेश किए गए हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार का बजट भी प्रभावी रहेगा।
यह भी पढ़े :- Budget Day : मिलेगी राहत या इकोनॉमी के लिए उठेंगे कड़े कदम? संसद में आज पेश होगा बजट
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बजट में छत्तीसगढ़ के लिए भी कई अहम घोषणाएं की जाएंगी, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। (Budget 2026-27)
रेल कनेक्टिविटी को लेकर भी जताई उम्मीद
डिप्टी सीएम ने आगामी रेल बजट को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में बेहतर रेल कनेक्टिविटी, नई ट्रेनों की शुरुआत और रेल सुविधाओं के विस्तार की पूरी संभावना है। इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और राज्य के औद्योगिक व आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।
भारत बंद पर प्रतिक्रिया
प्रस्तावित भारत बंद के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस विषय पर केंद्रीय मंत्री पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं, ऐसे में अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोई जरूरत नहीं है।
डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश में बजट को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।



