डिप्टी CM विजय शर्मा ने PM आवास के हितग्राहियों से की मुलाकात, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर दिया जोर

Deputy CM Vijay Sharma: डिप्टी CM विजय शर्मा ने कबीरधाम दौरे के दौरान तिवारी नवांगांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण सिर्फ एक बुनियादी आवश्यकता नहीं, बल्कि यह हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है और इसे पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने खुद फील्ड पर उतरे डिप्टी CM अरुण साव, पढ़ें पूरी खबर
शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे घरों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से बातचीत कर अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर लाभार्थी को समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ अपना आवास मिलना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द अपना नया घर पा सकें। डिप्टी CM शर्मा ने लाभार्थियों से कहा कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूरी तरह से उठाएं और सरकार की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग करें। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल समेत जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे। (Deputy CM Vijay Sharma)

प्रधानमंत्री आवास योजना दुर्ग जिले के हजारों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। चुनूलाल जैसे हजारों लाभार्थी परिवारों को पक्के मकान मिलने से न सिर्फ उनके सामाजिक और आर्थिक स्थिरता प्रदान हुई है, बल्कि लोगों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। यह कहानी जिले के मचान्दुर गांव के निवासी चुनूलाल की है, जिन्होंने इस योजना के तहत पक्का मकान पाकर अपने और अपने परिवार के सपनों को साकार होते हुए देखा। अपनी परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में चुनूलाल ने बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है। घर की चार दिवारे मिट्टी और छत खपरे की होने के कारण हर साल बारिश में टपकता था। बच्चों की पढ़ाई और परिवार की सुरक्षा के लिए मैं बहुत चिंतित रहता था। हमारा जीवन असुरक्षित था और हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता था। (Deputy CM Vijay Sharma)

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिली तो मैंने ग्राम पंचायत से संपर्क किया। पंचायत और जनपद पंचायत दुर्ग के अधिकारियों ने मुझे योजना के बारे में समझाया और आवेदन की प्रक्रिया में मदद की। जब मेरा नाम लाभार्थियों की सूची में आया तो मुझे 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। इस राशि से मैंने पक्का मकान बनाया। आज मेरे पास एक मजबूत छत है, जिसमें शौचालय, बिजली और पानी की सुविधाएं भी हैं। मेरा परिवार अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। मेरे बच्चे अब बीना किसी डर के पढ़ाई कर सकते हैं। यह मकान सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं है, यह हमारी जिंदगी में स्थिरता, सुरक्षा और खुशी का प्रतीक है। मुझे गर्व है कि अब मेरा परिवार एक ऐसे घर में रहता है, जिसे हम अपना घर कह सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना जिले के ग्रामीण परिवारों के जीवन में एक नई खुशियों की सौगात दी है। यह योजना गरीबी और असुरक्षा से जूझ रहे परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। (Deputy CM Vijay Sharma)



