छत्तीसगढ़ में आज से 3 दिवसीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस, शाम को रायपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

DGP IG Conference 2025: नवा रायपुर स्थित IIM में आज से 60वीं DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आगाज होने जा रहा है। दोपहर 2:45 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में देशभर के DGP, IG, शीर्ष पुलिस अधिकारी, एनएसए अजीत डोभाल और गृह राज्य मंत्री शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 7:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। PM मोदी 29-30 नवंबर को कॉन्फ्रेंस के मुख्य सत्रों में भाग लेंगे और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम पहुंचने के बाद नवा रायपुर के एम-1 बंगले में ठहरेंगे।

यह भी पढ़ें:- अमित शाह का रायपुर आगमन, CM साय ने किया आत्मीय स्वागत, आज DGP-IGP कांफ्रेंस में लेंगे हिस्सा

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह सभी 8 सत्रों में उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सत्रों में शामिल होंगे। एनएसए अजीत डोभाल, गृह राज्य मंत्री और कई शीर्ष अधिकारी आज रायपुर पहुंच रहे हैं। तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देश की प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की जाएगी और सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए भविष्य की सुरक्षा रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन का लक्ष्य देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों की समीक्षा करना और विकसित भारत के लिए दूरदर्शी रोडमैप तैयार करना है।

इन विषयों पर मुख्य फोकस

  • वामपंथी उग्रवाद (LWE)
  • आतंकवाद निरोध
  • महिला सुरक्षा
  • आपदा प्रबंधन
  • आंतरिक सुरक्षा
  • पुलिसिंग में फोरेंसिक साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग

आज का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

समय कार्यक्रम
2:30 PM प्रतिनिधियों,आमंत्रितों और पदक विजेताओं का सम्मेलन
02:45-02:55 PM गृहमंत्री का आगमन और पुलिस प्रमुखों से परिचय
02:55-03:00 PM डीआईबी का स्वागत भाषण
03:00-03:15 PM IB अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक
03:15-03:20 PM सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों का पुरस्कार
03:20-03:40 PM गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन
03:40-03:45 PM विशेष निदेशक, IB का धन्यवाद ज्ञापन
03:45-03:55 PM पदक विजेताओं के साथ समूह फोटो
03:55-04:30 PM हाई टी
04:45-05:45 PM सत्र -1: राष्ट्रीय सुरक्षा (LWE रणनीतियां)
05:45-06:45 PM सत्र-2: उभरती चुनौतियां (आपदा प्रबंधन)
06:55-07:55 PM डिनर
08:10-09:10 PM केंद्रीय गृह सचिव की प्रतिभागियों से बातचीत
09:10-10:10 PM अगले दिन की प्रस्तुतियों पर ब्रेकआउट सत्र
Back to top button
error: Content is protected !!