आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 4 दिन के अंदर दूसरा दौरा

Amit Shah Bemetra Tour: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 3 सीटों यानी राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मतदान जारी है। इस बीच BJP ने तीसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (26 अप्रैल) 4 दिन के अंदर दूसरी बार फिर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दुर्ग लोकसभा के बेमेतरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक शाह दोपहर 3.50 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बेमेतरा जाएंगे और बेसिक स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे हेलीकॉप्टर से ही रायपुर लौटेंगे और शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, तीनों सीटों पर 41 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दुर्ग समेत 7 सीटों यानी रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा में 7 मई को चुनाव होना है। तीसरे चरण को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता इन सीटों के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 और सांसद राहुल गांधी का 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले 21 अप्रैल को प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव और बालोद में जनसभा की थी। उसी दिन भाजपा से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजनांदगांव, कोरबा और बेमेतरा में सभा को संबोधित किया था। (Amit Shah Bemetra Tour)

दरअसल, भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यही वजह है कि वह लगातार सभी सीटों पर फोकस कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय के साथ ही स्थानीय स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार करने में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, JP, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, धर्मेन्द्र प्रधान, अर्जुन मुंडा, ज्योति राजे सिंधिया, CM योगी आदित्यनाथ, CM हिमंत बिस्वा सरमा, CM मोहन यादव, फग्गन सिंह कुलस्ते, शिवराज सिंह चौहान, नितिन नबीन, सतपाल महाराज, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, नवल किशोर यादव, बाबू लाल मरांडी, CM विष्णुदेव साय, अरुण साव, विजय शर्मा और किरणदेव को स्टार प्रचारक बनाया है। (Amit Shah Bemetra Tour)

अजय जामवाल, पवन साय, लता उसेंडी, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, धरमलाल कौशिक, विक्रमदेव उसेंडी, मोहन मंडावी, शिवरतन शर्मा, अजय चन्द्राकर, दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, मधुसूदन यादव, गुरु बाल दास और श्रीनिवास राव मद्दी को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने भी 40 स्टार प्रचारक बनाए हैं, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, सचिन पायलट, रजनी पाटिल, CM सिद्धारमैया, CM रेवंत रेड्डी, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुमारी सैलजा, दीपा दासमुंशी, सांसद रंजीत रंजन, वाइएस शर्मिला रेड्डी, अजय सिंह पाल, राज बब्बर, भक्त चरण दास, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, शफी अहमद, सप्तगिरी शंकर उल्का, चंदन यादव, विजय जांगिड़, अल्का लांबा, श्रीनिवास बीवी और वरुण चौधरी शामिल हैं। (Amit Shah Bemetra Tour)

Related Articles

Back to top button