Doctors Notice: जिला अस्पताल के सभी 79 डॉक्टरों को नोटिस जारी, अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई

Doctors Notice: बिलासपुर जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, बुधवार को OPD में मरीज लाइन लगाकर डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे। तभी वहां प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्हें पता चला कि पूरे अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं है। सभी गायब थे। इसके बाद प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर ने 79 डॉक्टरों को शोकॉज नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें:- Sariya Cement: फिर सस्ता हुआ सरिया, सीमेंट के दामों में भी गिरावट, जानिए ताजा रेट

बता दें कि जिला अस्पताल में OPD शुरू होने का समय सुबह 9 बजे है। मरीज आकर इंतजार करते हैं, लेकिन ड्यूटी रूम खाली होता है। अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार की सुबह से मरीजों की भीड़ वेटिंग हॉल में डॉक्टरों का इंतजार कर रही थी। वहीं 9.30 बजे तक डॉक्टर गायब थे। इस बीच ज्वाइंट डायरेक्टर निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें डॉक्टर कक्ष में कुर्सियां खली मिली। (Doctors Notice)

100 से ज्यादा मरीज कर रहे थे इंतजार

जिला अस्पताल के OPD के वेटिंग हॉल में 100 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए इंतजार में इधर-उधर भटक रहे थे। तभी वहां अस्पताल का निरीक्षण करने प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर और CMHO डॉ. प्रमोद महाजन पहुंच गए। उन्होंने मरीजों की भीड़ देखकर हैरानी जताई। अंदर जाने पर पता चला कि अभी तक एक भी डॉक्टर नहीं पहुंचा है।

79 डॉक्टरों को नोटिस जारी

डॉ. प्रमोद महाजन व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे, तब डॉक्टरों को ड्यूटी से गायब देखकर खासे नाराज हुए। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की, जिसमें किसी भी डॉक्टर का हस्ताक्षर नहीं था। OPD में डॉक्टर कक्ष भी खाली थे। अस्पताल में सीनियर, जूनियर मिलाकर 79 डॉक्टर पदस्थ हैं। लिहाजा उन्होंने खुद हाजिरी रजिस्टर में सभी डॉक्टर को अनुपस्थित किया। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और वेतन में एक दिन की कटौती करने की चेतावनी दी है। (Doctors Notice)

पहले भी डॉक्टर और स्टाफ को दी थी चेतावनी

इससे पहले भी प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. महाजन जिला अस्पताल का निरीक्षण करने गए थे, तब उन्होंने डाक्टरों के साथ ही अस्पताल स्टाफ को चेतावनी दी थी और कहा था कि समय पर आकर मरीजों का इलाज करें, लेकिन बेपरवाह डॉक्टरों पर उनकी चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। डॉक्टर और बाकी अस्पताल स्टाफ लगातार मनमानी कर रहे हैं। (Doctors Notice)

Related Articles

Back to top button