Google Analytics —— Meta Pixel

नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी 10 एक्सप्रेस और मेमू स्पेशल ट्रेनें

Dongargarh Navratri Train Facility: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसके साथ ही माता मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी का मंदिर है, जहां भारी भीड़ और भगदड़ से बचने के लिए मंदिर परिसर में जिगजैग मार्ग और सुरक्षित चलने की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के अवसर पर रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा दी है। दरअसल, नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्थायी स्टॉपेज दिया गया है। ये ट्रेनें 9 दिनों तक हर दिन 2 मिनट के लिए डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी।

डोंगरगढ़ में रुकेंगी यह विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें

20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस- बिलासपुर से 19:20 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ 21:56 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 21:58 बजे प्रस्थान करेगी।

20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस- भगत की कोठी से 21:00 बजे चलकर डोंगरगढ़ 05:34 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 05:36 बजे प्रस्थान करेगी।

20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस- बिलासपुर से 19:20 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ 21:56 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 21:58 बजे प्रस्थान करेगी।

20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस- बीकानेर से 17:00 बजे चलकर डोंगरगढ़ 05:34 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 05:36 बजे प्रस्थान करेगी।

12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस- बिलासपुर से 06:50 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ 12:16 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 12:18 बजे प्रस्थान करेगी।

12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस- चेन्नई से 05:50 बजे चलकर डोंगरगढ़ 10:17 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 10:19 बजे प्रस्थान करेगी।

12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस- बिलासपुर से 08:00 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ 14:36 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 14:38 बजे प्रस्थान करेगी।

12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस- पुणे से 03:50 बजे चलकर डोंगरगढ़ 11:58 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 12:00 बजे प्रस्थान करेगी।

12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस- रायपुर से 15:20 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ 18:30 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 18:32 बजे प्रस्थान करेगी।

12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस- सिकंदराबाद से 01:00 बजे चलकर डोंगरगढ़ 10:44 बजे पहुंचेगी। डोंगरगढ़ से 10:46 बजे प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें:- Shardiya Navratri 2025 Day 1: शारदीय नवरात्रि 2025 का पहला दिन आज: कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा, पढ़े दिनभर के शुभ मुहूर्त

वहीं दुर्ग और डोंगरगढ़ के बीच 9 दिन के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से रसमड़ा, मुरहीपार, परमलकसा, राजनांदगांव, बकल, मुसरा और जटकन्हार होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगी। गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन को भी 9 दिन के लिए रायपुर तक बढ़ाया गया है। यह गोंदिया से चलकर भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, देव बलौदा चरौदा, डी-केबिन, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी और वापसी में वही मार्ग तय करेगी। रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू ट्रेन भी 9 दिन के लिए गोंदिया तक बढ़ाई गई है। यह ट्रेन डोंगरगढ़ से गुदमा, आमगांव, धानौली, सालेकसा, दरेकसा, बोरतलाव, पनिया-जोब होते हुए गोंदिया पहुंचेगी और वापसी में डोंगरगढ़ होते हुए रायपुर लौटेगी। (Dongargarh Navratri Train Facility)

श्रद्धालुओं के लिए दूसरी सुविधाएं

मंदिरों में लाइव दर्शन की सुविधा, रुकने और आने-जाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। हालांकि इस बार कई शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में घी के दीपक नहीं जलाए गए हैं, क्योंकि मंदिरों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। रेलवे प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने मिलकर सुनिश्चित किया है कि नवरात्रि के इन 9 दिनों में श्रद्धालुओं को यात्रा और दर्शन दोनों में सहजता और सुरक्षा मिले। छत्तीसगढ़ में नवरात्रि का पर्व न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और पारंपरिक जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्योहार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, भक्ति, लोकनृत्य, व्रत और उत्सवों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से जोड़ता है। (Dongargarh Navratri Train Facility)

Back to top button
error: Content is protected !!