स्वदेशी से ही भारत होगा आत्मनिर्भर, गर्व से कहो- ये स्वदेशी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Swadeshi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ स्वदेशी अभियान को नए संकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्धि का रास्ता स्वदेशी के मंत्र से होकर जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई विदेशी चीजें इस तरह शामिल हो चुकी हैं कि हमें पता भी नहीं चलता। हमारे जेब में रखी कंघी विदेशी है कि देसी, हमें पता तक नहीं होता। हमें इनसे मुक्ति पानी होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर भारतीय को यह तय करना चाहिए कि वह मेड इन इंडिया सामान खरीदे और इस्तेमाल करे।
यह भी पढ़ें:- कवर्धा के कामठी गांव में दुर्गा पंडाल उखाड़ने से मचा बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में 40 से ज्यादा घायल
PM मोदी ने कहा कि पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है, गरीबी को परास्त किया है और गरीबी से बाहर निकलकर के 25 करोड़ का एक बहुत बड़ा समूह नियो मिडिल क्लास के रुप में आज देश के अंदर बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। इस नियो मीडिल क्लास की अपनी आकांक्षाएं हैं। अपने सपने हैं। इस साल सरकार ने 12 लाख रुपए तक की इनकम को टैक्स फ्री करके एक उपहार दिया और स्वाभाविक है जब 12 लाख रुपए की इनकम टैक्स में राहत हो जाए तो मध्यम वर्ग के जीवन में तो कितना बड़ा बदलाव आता है। कितनी सरलता, सुविधा हो जाती है। अब गरीबों की भी बारी है, नियो मिडिल क्लास की बारी है। अब गरीब को, नियो मिडिल क्लास को, मिडिल क्लास को एक तरह से डबल बोनान्जा मिल रहा है। GST कम होने से अब देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान होगा। (PM Modi on Swadeshi)

उन्होंने कहा कि घर बनाना, टीवी, फ्रिज, खरीदने की बात हो, स्कूटर-बाइक-कार खरीदना हो, ये सब पर अब कम खर्च करना होगा। आपके लिए घूमना-फिरना भी सस्ता हो जाएगा, क्योंकि ज्यादातर होटल्स के कमरों पर भी GST कम कर दिया गया है। मुझे इस बात की खुशी है कि दुकानदार भाई-बहन भी GST रिफॉर्म को लेकर बहुत उत्साह में हैं। वो बहुत GST में हुई कटौती को ग्राहकों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। बहुत सारी जगहों पर पहले और अब के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। हम नागरिक देवो भव:, के जिस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं, नेक्स्ट जनरेशन GST रीफॉर्म में इसकी साफ झलक दिखाई देती है। अगर हम इनकम टैक्स में छूट और GST में छूट को जोड़ दें, तो एक साल में जो निर्णय हुए हैं, उससे देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत होगी। तभी तो मैं कह रहा हूं कि ये बचत उत्सव है। (PM Modi on Swadeshi)

PM मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना ही होगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा दायित्व हमारे MSME’s यानी हमारे लघु, मध्यम और कुटीर उद्योगों पर भी है, जो देश के लोगों की जरूरत का है, जो हम देश में ही बना सकते हैं, वो हमें देश में ही बनाना चाहिए। GST की दरें कम होने से नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से, हमारे MSMEs हमारे लघु उद्योगों को, कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढेगी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा, यानी उनको भी डबल फायदा होगा। इसलिए मेरी MSMEs, लघु उद्योग हो, सुक्ष्म उद्योग हो, कुटीर उद्योग हो, आप सबसे बहुत अपेक्षाएं हैं। आपको भी पता है, जब भारत समृद्धि के शिखर पर था, तब भारत की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हमारे MSMEs थे, हमारे लघु और कुटीर उद्योग थे। भारत की मैन्यूफैक्चरिंग, भारत में बने सामानों की क्वालिटी बेहतर होती थी। हमें उस गौरव को वापस पाना है। हमारे लघु उद्योग जो बनाएं, वो दुनिया में हर कसौटी पर बेस्ट हो, उत्तम से उत्तम हो। (PM Modi on Swadeshi)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम जो मैन्यूफैक्चर करें, वो दुनिया में आन-बान-शान के साथ बेस्ट के सारे पैरामीटर को पार करने वाला हो। हमारे प्रॉडक्ट्स की क्वालिटी, दुनिया में भारत की पहचान बढ़ाएं, भारत का गौरव बढ़ाएं, हमें इस लक्ष्य को लेकर काम करना है। देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली, वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ही शक्ति मिलेगी। आज जाने-अनजाने हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी विदेशी चीजें जुड़ गई हैं, हमें पता तक नहीं है। हमारे जेब में कंघी विदेशी है कि देसी है, पता ही नहीं है। हमें इनसे भी मुक्ति पानी होगी। हम वो सामान खरीदें, जो मेड इन इंडिया हो, जिसमें हमारे देश के नौजवानों की मेहनत लगी हो, हमारे देश के बेटे बेटियों का पसीना हो। (PM Modi on Swadeshi)

उन्होंने कहा कि हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है। गर्व से कहो ये स्वदेशी है, गर्व से कहो, मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान की बिक्री भी करता हूं, ये हर भारतीय का मिजाज़ बनना चाहिए। जब ये होगा, तो भारत तेज़ी से विकसित होगा। मेरा आज सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है, आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान के साथ, स्वदेशी के इस अभियान के साथ, अपने राज्यों में मैन्यूफैक्चरिंग को गति दें, पूरी ऊर्जा से, पूरे उत्साह से जुड़ें। निवेश के लिए माहौल बढ़ाएं, जब केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तो आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा, भारत का हर राज्य विकसित होगा, भारत विकसित होगा। (PM Modi on Swadeshi)




