Google Analytics —— Meta Pixel

डबल मर्डर का खुलासा : अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से की गई थी निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Chhattisgarh Crimes : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव में 18 महीने पहले हुई दादी और पोती की डबल मर्डर केस की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।
आईजी रामगोपाल गर्ग ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड गांव का ही युवक चुमेंद्र निषाद है, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर यह वारदात की थी।

यह भी पढ़े :- हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पुलिस के अनुसार, आरोपी चुमेंद्र का मृतका (पोती) के साथ प्रेम संबंध था। दादी द्वारा दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने और फटकार लगाने के बाद युवक ने सगाई के बाद अवैध संबंध उजागर होने के डर से हत्या की योजना बनाई।

हत्या की रात का घटनाक्रम

घटना 6 मार्च 2024 की रात की है। आरोपी ने अपने साथियों पंकज निषाद और एक अन्य के साथ मिलकर घर में घुसकर टंगिया और चाकू से हमला कर दादी-पोती दोनों की हत्या कर दी। बताया गया कि मृतका के गर्भवती होने के शक ने आरोपी के गुस्से को और बढ़ा दिया था। हत्या के बाद आरोपी ने हथियार धोकर साथियों को बताया कि “काम हो गया है” और सभी घर लौट गए।

जांच और खुलासा

पुलिस ने शुरुआत से ही इस केस को गंभीरता से लिया था। 62 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई और अहमदाबाद व रायपुर में ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराए गए। आखिरकार दो बार पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद मुख्य आरोपी चुमेंद्र निषाद ने अपराध स्वीकार कर लिया। (Chhattisgarh Crimes)

गिरफ्तार आरोपी

  • चुमेंद्र निषाद, निवासी गनियारी (मुख्य आरोपी)
  • पंकज निषाद, सहयोगी एवं शराब तस्करी में संलिप्त
    (एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है)

पुलिस की कार्रवाई

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनकी निशानदेही पर चाकू, मोबाइल और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं।
इस खुलासे में थाना पुलगांव, एसीसीयू टीम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। (Chhattisgarh Crimes)

Back to top button
error: Content is protected !!