Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News: डॉ. नीरज चंद्राकर को ग्रीस में आयोजित SHiFT अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप का मिला आमंत्रण, कहा गर्व की बात

Dr. Neeraj Chandrakar SHiFT : डॉ. नीरज कुमार चंद्राकर को एथेंस, ग्रीस में आयोजित होने वाले SHiFT (शिफ्टिंग द फ्यूचर) वर्कशॉप्स में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में दुनियाभर से 28 विभिन्न पेशेवरों का चयन किया गया है, जिनमें डेंटिस्ट और डेंटिस्ट्री से जुड़े अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। डॉ. चंद्राकर उन 4 प्रोस्थोडॉन्टिस्ट्स में से एक हैं, जिन्हें FLIP (फ्यूचर लीडर्स ऑफ प्रोस्थोडॉन्टिस्ट्स) के सदस्य के रूप में इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 18 October 2024: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाग लेने वाले प्रमुख विशेषज्ञों में चार्ल्स गुडएकर (पूर्व डीन, लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ डेंटिस्ट्री), रॉबर्ट फैयला (पूर्व अध्यक्ष, अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन और अमेरिकन बोर्ड ऑफ पेरियोडोंटोलॉजी के निदेशक), थॉमस कोल (एमआईटी से मैकेनिकल इंजीनियर और अटलांटिस कंपोनेंट्स के सह-संस्थापक), राइलीन सैंब्रूक, श्रीनिवास कोका (पूर्व डीन, मिसिसिपी स्कूल ऑफ डेंटिस्ट्री) और कई अन्य प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हैं।

यह भी पढ़े :- नौकरी के बजाय शिक्षा और फिल्मी दुनिया में अपना रास्ता बनाने वाले गजेंद्र रथ वर्मा की प्रेरणादायक यात्रा

डॉ. चंद्राकर (Dr. Neeraj Chandrakar SHiFT) ने कहा कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मरीजों, शिक्षकों, परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और छात्रों को दिया है। (Dr. Neeraj Chandrakar SHiFT)

Back to top button
error: Content is protected !!