Google Analytics —— Meta Pixel

घर में मिला एक ही परिवार के 4 लोगों का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Durgapur Death Case: देश में हत्या और आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का है, जहां एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिले हैं। ये शव पश्चिमी वर्धवान जिले के दुर्गापुर टाउन में स्थित उनके घर के बेडरूम में मिले हैं। मृतकों की पहचान अमित मंडल (40), उनकी पत्नी रूपा मंडल (35), उनका बेटा निमित मंडल (10) और बेटी (2 साल) के रूप में हुई है। अमित मंडल का शव उसके बेडरूम में पंखे से लटका मिला। वहीं बाकी तीनों के शव बेड पर पड़े हुए मिले।

यह भी पढ़ें:- इक्वाडोर में आया 6.8 तीव्रता का भूकंप,16 लोगों की मौत, 380 से ज्यादा घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को शक है कि पहले अमित ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया होगा। उसके बाद खुद फांसी लगाई होगी। अमित ने एक वॉट्सएप मैसेज में अपनी मां के परिवार को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने घटनास्थल से उनका फोन बरामद कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने वॉट्सएप मैसेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। (Durgapur Death Case)

वहीं अमित के पड़ोसियों ने बताया कि मृतक का रियल एस्टेट का काम था। उसका प्रॉपर्टी को लेकर रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहा था। वहीं अमित की साली सुदीप्ता घोष ने पुलिस से कहा है कि ये सुनियोजित हत्या का मामला है। उन्होंने अमित की मां और उनके मायके वालों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमित की मां अपने बेटे-बहू से ज्यादा अहमियत अपने भाईयों को देती थी। अमित के पिता कुछ साल पहले गुजर गए थे और अपने पीछे काफी संपत्ति छोड़ गए थे। अमित की मां के भाई ये संपत्ति हड़पना चाहते थे। परिवार में इसे लेकर लड़ाईयां भी होती रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (Durgapur Death Case)

Back to top button
error: Content is protected !!