Google Analytics —— Meta Pixel

इक्वाडोर में आया 6.8 तीव्रता का भूकंप,16 लोगों की मौत, 380 से ज्यादा घायल

Earthquake in Ecuador: दुनियाभर में भूकंप आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच साउथ अमेरिकी देश इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 रही। इस भूकंप के चलते 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 381 लोगों के घायल होने की खबर है। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक  भूकंप का सबसे ज्यादा असर गुयास में हुआ। ये कोस्टल इलाका है। भूकंप का केंद्र यहां से 80 किलोमीटर दूर ग्वायाक्विल शहर में था। जानकारी के मुताबिक  इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- पूछताछ के लिए राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, राहुल ने भेजा 4 पेज का जवाब

भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके पड़ोसी देश पेरू में भी महसूस किए गए। कई घर तबाह हो गए। वहीं 6 फरवरी 2023 को भी तुर्किये-सीरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दोनों देशों में भारी तबाही हुई। तुर्किये में 44 हजार 374 लोगों की जान गई। सीरिया में 5 हजार 951 लोग मारे गए थे। तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। जबकि साल 2017 में ईरान-इराक में क्रॉस-बॉर्डर भूकंप आया था। इराक के कुर्दिश शहर हलाबजा से इरान के कर्मानशाह प्रांत में झटके महसूस किए गए थे। इसमें 630 लोगों की मौत हुई थी। 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। (Earthquake in Ecuador)

जानकारी के लिए बता दें कि हर साल पूरी दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20 हजार भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं, जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। ये भूकंप 10 मिनट तक रहा था। कई भूकंप सामान्य होते हैं। जबकि कई भूकंप इतने खतरनाक होते हैं कि कई लोगों की मौत हो जाती है। (Earthquake in Ecuador)

Back to top button
error: Content is protected !!