Google Analytics —— Meta Pixel

पूछताछ के लिए राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस, राहुल ने भेजा 4 पेज का जवाब

Rahul on Police Notice: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में रेप पीड़ितों पर दिए बयान को लेकर दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंची। इस दौरान राहुल ने उनसे जवाब भेजने का समय मांगा। इसके बाद पुलिस के दिए गए नोटिस पर मेल के जरिए 10 पॉइंट में 4 पेज का जवाब दिया। राहुल ने कहा कि क्या यह मेरी ओर से अडाणी पर दिए गए बयान की वजह से हो रहा है। मैंने बयान 45 दिन पहले दिया था, जिस पर अब अचानक नोटिस देने की क्या जरूरत पड़ गई। देश में अभी भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने सोहन पोटाई को दी श्रद्धांजलि, दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल

बता दें कि राहुल गांधी ने इस नोटिस पर विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए 8-10 दिन का समय मांगा है। वहीं कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि ‘सावरकर समझा क्या… नाम- राहुल गांधी है। कांग्रेस के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कृपया महान आत्मा वीर सावरकर का अपमान न करें। हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं। कांग्रेस नेता की ओर से दिए गए शुरुआती जवाब पर दिल्ली पुलिस ने रिप्लाई दिया है। पुलिस ने कहा कि राहुल की ओर से दिए गए जवाब में कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा सके। (Rahul on Police Notice)

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को पिछले पांच दिनों में तीसरी बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची। करीब 2 घंटे बाद राहुल स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा से मिले। स्पेशल CP ने बताया कि हमने राहुल गांधी से उनके बयान के संबंध में जानकारी मांगी है। राहुल गांधी ने कुछ वक्त मांगा है और कहा है कि वो जानकारी देंगे। जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि हमने राहुल गांधी ने उन पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगी है, जिनका जिक्र उन्होंने किया था, जिससे उन्हें सुरक्षा दी जा सके। (Rahul on Police Notice)

स्पेशल CP ने कहा कि राहुल बोले कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वे बहुत सारे लोगों से मिले हैं। सारी कड़ियां जोड़ने में थोड़ा वक्त लगेगा। जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी से आगे भी पूछताछ की जाएगी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रेप पीड़ित पर बयान दिया था। राहुल ने 30 जनवरी को श्रीनगर में कहा था कि कई महिलाएं मुझसे मिलने आई थीं। वे रो रही थीं और इमोशनल थीं। उनमें से कुछ ने कहा कि उनके साथ रेप हुआ है, मोलेस्टेशन हुआ है। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं पुलिस को इस बारे में बताऊं, तो उन्होंने कहा कि राहुल जी हम बस आपको बताना चाहते थे। पुलिस को इस बार में मत बताइए, वर्ना हमें और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। (Rahul on Police Notice)

BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि उनसे कुछ महिलाएं मिलने आई जिन्होंने बताया कि उनके साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जब उन्होंने कहा कि क्या मैं इसके बारे में पुलिस को सूचित करूं, तो महिलाओं ने कहा इससे उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। एक महिला के साथ रेप हुआ है और राहुल गांधी ने सांसद के रूप में देश के सामने यह बात कही, तो क्या यह जानकारी पुलिस के पास नहीं होनी चाहिए? आज पुलिस नोटिस देने उनके घर गई,उनसे उन महिलाओं के बारे में बताने का निवेदन किया। अब कांग्रेस कह रही है कि लोकतंत्र खतरे में है। (Rahul on Police Notice)

Back to top button
error: Content is protected !!