अरविंद केजरीवाल को ED आज कर सकती है गिरफ्तार! घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

नई दिल्ली : कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के तीन समन को दरकिनार कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खुद आम आदमी पार्टी का दावा है कि अब ईडी केजरीवाल के घर पर रेड मारकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। आधी रात को आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर ऐसा दावा करके सनसनी मचा दी। दिल्ली में सुबह से ही हलचल तेज है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के कलेक्टरो का तबादला, देखें लिस्ट

ईडी ने अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन उन्होंने पिछले दो मौकों की तरह इस बार भी ईडी के नोटिस को ही अवैध करार दे दिया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि केजरीवाल जांच से डर रहे हैं और इसलिए वह ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। उधर, इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी की सहयोगी कांग्रेस ने भी केजरीवाल को नसीहत दी है कि उन्हें कानून का सामना करना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज का दावा- आज गिरफ्तार किए जाएंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने देर रात सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गुरुवार को केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने लिखा, ‘सुनने में आ रहा है कल सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल जी के घर ED पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार करने वाली है।’

Related Articles

Back to top button