liquor Scam In CG : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने पेश की 13 हजार पन्नों की चार्जशीट

liquor Scam In CG : छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज 13 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें कारोबारी अनवर ढेबर, पप्पू ढिल्लन, आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह आदि को आरोपी बनाया गया है। कई बॉक्स और गठरियों में आबकारी के अधिकारी चार्जशीट की कॉपी लेकर कोर्ट पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड के सभी सदस्यों का E-KYC अब 31 जुलाई तक
ईडी ने अनवर ढेबर पर लगाए गंभीर आरोप ईडी ने अनवर ढेबर पर गंभीर आरोप लगाए थे। ईडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि” छत्तीसगढ़ में अनवर ढेबर के नेतृत्व में एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है। जो उच्च-स्तरीय राजनीतिक अधिकारियों और वरिष्ठ नौकरशाहों की अवैध कार्य को पूरा करने का काम करता है। खबरें हैं कि ईडी और भी कई लोगों को आने वाले समय में गिरफ्तार कर सकती है। liquor Scam In CG
अधिकारियों के साथ मिलकर अनवर ढेबर ने साजिश रची और घोटाले को अंजाम देने के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं का एक व्यापक नेटवर्क तैयार किया। ताकि, इसके तहत छत्तीसगढ़ में बेची जाने वाली शराब की हर बोतल से अवैध रूप से कमाई की जा सके। मार्च 2023 में अनर ढेबर के ठिकानों पर छापे मारे गए थे। liquor Scam In CG
इसके अलावा पश्चिम बंगाल, दिल्ली में 35 स्थानों पर छापे मारे गए थे। जिसमें छत्तीसगढ़ के अंदर 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का खुलासा हुआ। इसमें भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जुटाए गए थे। ” ईडी ने इस मामले में ट्वीट कर भी जानकारी दी थी।



