Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

BalodaBazar News : पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

BalodaBazar News : पलारी के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। श्री भारद्वाज जी 1998 से 2003 के बीच पलारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे। उनके निधन की खबर आते ही कांग्रेस सहित पलारी क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें:- त्योहार के बीच छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत, साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रामलाल का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम भंडारपुरी पलारी में किया जायेगा। बलौदाबाजार कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, शैलेष नितिन त्रिवेदी, राकेश वर्मा, संदीप साहू, रोहित साहू, गोपी साहू, मनीष चन्द्राकर, अनिमेष मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया, साथ ही क्षेत्र के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!