Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस विधायक के घर ईडी का छापा: 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वेलरी बरामद

ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से जुड़ा मामला, दुबई कनेक्शन भी उजागर

बेंगलुरु/नई दिल्ली। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र के घर (ED raids Congress MLA house) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ रुपये नकद और करीब 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की है। यह छापेमारी ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें दुबई कनेक्शन भी सामने आया है।

यह भी पढ़े :- Tija Pora Ke Tihar : तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि विधायक और उनके परिजन King567, Raja567 जैसी कई ऑनलाइन बेटिंग साइट्स चला रहे थे। उनका भाई के.सी. थिप्पेस्वामी दुबई से डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज नामक कंपनियां संचालित कर रहा था। वहीं, दूसरे भाई के.सी. नागराज और उसका बेटा भी नेटवर्क का हिस्सा पाए गए।

31 जगहों पर छापेमारी

ईडी ने देशभर में गंगटोक, बेंगलुरु, चितदुर्गा, हुबली, मुंबई, जोधपुर और गोवा समेत 31 लोकेशंस पर छापेमारी की। (ED raids Congress MLA house)

गोवा के 5 बड़े कैसिनो – पप्पी’स कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स, पप्पी’स प्राइड, ओशन 7 और बिग डैडी – पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। (ED raids Congress MLA house)

Back to top button
error: Content is protected !!