Google Analytics —— Meta Pixel

Elon Musk Slams Soros: भारत सरकार के निशाने पर रहे जॉर्ज सोरोस को एलन मस्क ने भी खूब लताड़ा, बोले- उनकी मानवता के प्रति घृणा में इस्राइल भी शामिल

Elon Musk Slams Soros : भारत की नरेंद्र मोदी सरकार के निशाने पर रहे अरबपति जॉर्ज सोरोस को अब एक्स के मालिक और उद्योगपति एलन मस्क ने भी लताड़ा है। जॉर्ज सोरोस पर आरोप लगते रहे हैं कि वह भारत समेत कई देशों में चुनी हुई सरकारों को हटाने के लिए फंडिंग करते रहे हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अब तक 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, CM साय ने कहा- पूरी पारदर्शिता के साथ खरीद रहे अन्नदाताओं के धान

जॉर्ज सोरोस से लिंक के आरोप लगाते हुए भाजपा ने कई बार कांग्रेस को भी घेरा है। हाल ही में सोनिया गांधी के लिंक भी सोरोस से जुड़े एक ट्रस्ट से बताते हुए उन पर निशाना साधा गया था। अब वह एलन मस्क के ही निशाने पर आए हैं। मस्क ने तो जॉर्ज सोरोस पर तीखा हमला करते हुए उन्हें मानवता का ही दुश्मन करार दिया है। एलन मस्क ने एक्स पर लिखा है, ‘जॉर्ज सोरोस इजरायल समेत मानवता के ही दुश्मन हैं।

एलन मस्क ने भी खूब लताड़ा
एलन मस्क ने भी खूब लताड़ा

हाल ही में हमास समर्थक संगठनों को वित्तीय सहायता देने पर संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत ने जॉर्ज सोरोस की आलोचना की थी। राजदूत ने इसे शर्मनाक बताया था। इसे लेकर एलन मस्क ने एक्स पर लिखा कि सोरोस की मानवता के प्रति घृणा में इस्राइल भी शामिल है।

इससे पहले जॉर्ज सोरोस को बाइडन सरकार द्वारा प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम मिलने पर भी एलन मस्क ने चुटकी ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की थी। इसमें बाइडन काले रंग के कपड़े पहने स्टार वॉर्स फिल्म सीरीज के दुष्ट कैरेक्टर डार्थ सिडियस को पुरस्कार देते दिख रहे हैं। मस्क ने इसी कैरेक्टर की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि शायद रोशनी की वजह से सोरोस काफी अच्छे लग रहे हैं।

पिछले साल नवंबर में दिए एक इंटरव्यू में भी उन्होंने सोरोस पर ऐसे काम करने का आरोप लगाया था जो समाज के ताने-बाने को नष्ट करते हैं। उन्होंने कहा था कि जॉर्ज सोरोस मानवता से बुनियादी तौर पर नफरत करते हैं। वह कुछ ऐसे काम कर रहे हैं, जो सभ्यता के ताने-बाने को नष्ट कर रहा है। आप जानते हैं, ऐसे डीए को चुनवा रहे हैं, जो अपना काम नहीं करेगा। (Elon Musk Slams Soros)

कौन हैं जॉर्ज सोरोस

व्हाइट हाउस के मुताबिक, जॉर्ज सोरोस एक अरबपति निवेशक हैं और ओपन सोसायटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उन्होंने 120 से अधिक देशों में लोकतंत्र, मानवाधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कई पहलें की हैं। हालांकि, सोरोस हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक रहे हैं। उन पर भारतीय चुनावों में कथित दखलंदाजी के आरोपी लगाए गए। (Elon Musk Slams Soros)

Back to top button
error: Content is protected !!