Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : राजधानी रायपुर में गौ मांस का कारोबार, गौ रक्षकों ने किया हंगामा, एक व्यक्ति हिरासत में

Chhattisgarh : प्रदेश की राजधानी रायपुर के मोमिन पारा में गौ मांस से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक घर में गौ मांस काटने का काम चल रहा था। गौ सेवकों की टीम को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर मौके से भारी मात्रा में गौ मांस के टुकड़े और अन्य सामानों की जब्ती की है। जब्त सामानों में तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बों के साथ ऑटो और रस्सियां मिली हैं। फिलहाल पुलिस गौ मांस सहित सामानों को जब्त कर आजाद चौक थाने लाया है। एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े :- Elon Musk Slams Soros: भारत सरकार के निशाने पर रहे जॉर्ज सोरोस को एलन मस्क ने भी खूब लताड़ा, बोले- उनकी मानवता के प्रति घृणा में इस्राइल भी शामिल

सुत्रों के मुताबिक मोमिन पारा के एक घर के तीन कमरों में गौकशी का काम हो रहा था। गौसेवकों को इसकी जानकारी लगातार मिल रही थी। इसके बाद संदिग्ध घरों की रेकी की गई। सूचना पक्की होने पर पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी दी। गौसेवकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। (Chhattisgarh )

यह भी पढ़े :- गृहमंत्री विजय शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर की बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पुलिस को मौके से एक खुर्शीद अली नामक शख्स की आईडी भी मिली है। घर से दो-तीन डायरी भी मिली हैं, जिसमें खरीदने बेचने वालों के नाम, वजन और रेट लिखा हुआ है। कमरों में ढाई से 3 फिट लम्बे चौड़े गौ मांस के टुकड़े बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बों के साथ ऑटो और रस्सियां मिली हैं। मामले को लेकर गुस्साए गौ सेवकों ने चक्काजाम कर दिया। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!