फिर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने एलन मस्क, इन्हें छोड़ा पीछे

Elon Richest Businessman Again: टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स की पोजिशन फिर से हासिल कर ली है। बुधवार को पेरिस ट्रेडिंग में लुई विटॉ के शेयर्स में 2.6% की गिरावट के बाद मस्क को इसका फायदा मिला। टेस्ला के चलते मस्क ने एक साल में 55.3 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद मस्क की कुल दौलत फिलहाल 192.3 अरब डॉलर हो गई है। फ्रेंच कारोबारी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार में राजस्व विभाग के 106 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन

वहीं लुई विटॉ की पेरेंट कंपनी LVMH के शेयर्स में अप्रैल से अब तक 10% की गिरावट हुई है। इसके बाद अरनॉल्ट की संपत्ति 186.6 अरब डॉलर रह गई है। टेस्ला के शेयर में एक महीने में 25 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है, जिसकी वजह से उनकी संपत्ति में एक महीने में 29 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 31 मई को सवा पांच बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है और उनकी कुल संपत्ति 190 बिलियन डॉलर से नीचे आ गई है। (Elon Richest Businessman Again)

मई का महीना एलन मस्क के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। इसकी वजह ये है कि इस महीने में उनकी संपत्ति में 29 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 1 मई को उनकी कुल संपत्ति 163 बिलियन डॉलर थी, जो मौजूदा समय में 192 अरब डॉलर पहुंच गई है। जबकि बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ में साल 2023 में 24.5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर मस्क ने 55.3 बिलियन डॉलर का इजाफा किया है। इस साल संपत्ति में इजाफे के मामले में सबसे आगे हैं। भारतीय कारोबारियों की बात करें तो गौतम अडानी चीनी कारोबारी से फिर से पिछड़ गए हैं और अब वो एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी नहीं रहे। (Elon Richest Businessman Again)

बता दें कि लगातार दो से तीन दिनों से अडानी ग्रुप कंपनियों के शेयरों में गिरावट आने की वजह से उनकी संपत्ति भी कम हुई है, जिसकी वजह से वो 18वें पायदान से खिसकर 19वें पायदान पर आ गए हैं। इस तरह​ से वो चीनी कारोबारी से पीछे जाते हुए एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी नहीं रहे हैं। 31 मई को उनकी संपत्ति में 310 मिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली, जिसकी वजह से उनकी कुल संपत्ति 61.3 अरब डॉलर पर आ गई। इस साल अडानी की संपत्ति में 59.3 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को उनकी संपत्ति में 1.73 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है और कुल संपत्ति 84.7 अरब डॉलर हो गई है। (Elon Richest Businessman Again)

Related Articles

Back to top button