Google Analytics —— Meta Pixel

जाति-भाषा के आधार पर मूल्यांकन नहीं होना चाहिए: रायपुर में बोले भागवत

RSS Chief Mohan Bhagwat : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि भारतीय समाज में किसी व्यक्ति का मूल्यांकन जाति, धन या भाषा के आधार पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “यह देश सभी का है और सभी एक-दूसरे के अपने हैं। यही भावना सच्चे सामाजिक सद्भाव की पहचान है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में फिर गरमाया बीएड-डीएड विवाद, अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच सरकार ने तोड़ी चुप्पी

भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) कल को रायपुर ज़िले के सोनपैरी गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की भलाई दुनिया की भलाई का मार्ग प्रशस्त करती है, इसलिए सामाजिक एकता देश और विश्व दोनों के लिए आवश्यक है।

सामाजिक सद्भाव के लिए 5 संकल्प—भागवत

भागवत ने कहा कि केवल आध्यात्मिक सभाओं में बात सुनना पर्याप्त नहीं, उन बातों को जीवन में उतारना भी जरूरी है।
उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पाँच मुख्य बिंदुओं का आह्वान किया—

1️⃣ सामाजिक सद्भाव
2️⃣ पारिवारिक मूल्यों का संरक्षण
3️⃣ स्वदेशी उत्पादों को अपनाना
4️⃣ अनुशासित नागरिक बनना
5️⃣ पर्यावरण संरक्षण

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता की दिशा में पहला कदम भेदभाव और अलगाव की भावनाओं को समाप्त करना है।

“सभी भारतीय मेरे अपने हैं”

भागवत ने कहा कि हिंदू समाज को जाति, भाषा, क्षेत्र और संप्रदाय के अलग-अलग खाँचों में देखने की प्रवृत्ति छोड़नी होगी।

उन्होंने कहा- “जहां आप रहते हैं, उस क्षेत्र में सभी हिंदू आपके दोस्त होने चाहिए। दुनिया भले ही हमें अलग-अलग देखे, लेकिन हमें सबको अपना मानना है। पूरा भारत मेरा अपना है।”

मंदिर, जल स्रोत और श्मशान सबके लिए खुले हों

आरएसएस प्रमुख ने सामाजिक समानता पर जोर देते हुए कहा कि—
“मंदिर, जलाशय और श्मशान जैसे स्थान, चाहे किसी ने बनवाए हों, लेकिन वे सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए। इनके लिए किसी भी तरह का झगड़ा या हिंसा नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने पारिवारिक संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि संवाद की कमी से ही लोग अकेलेपन और गलत आदतों की ओर बढ़ते हैं।

  • जल-संरक्षण और पर्यावरण पर बल
  • ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए भागवत ने कहा कि—
  • वर्षा जल संचयन
  • एकल-उपयोग प्लास्टिक में कमी
  • अधिक वृक्षारोपण
  • जैसे कदम घर-घर से शुरू किए जाने चाहिए।

“नागपुर की एक शाखा से अब देशभर में”

भागवत ने कहा कि आरएसएस का काम आज हर दिशा में विस्तृत हो चुका है।
उन्होंने हिंदू धर्म को विश्व कल्याण का मार्ग बताते हुए कहा कि- “विश्व की भलाई भारत की भलाई पर निर्भर है। हिंदू धर्म मानव धर्म का व्यावहारिक रूप है।”

Back to top button
error: Content is protected !!