Crime: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी, वारदात के बाद जला दिए शव
Murder in Jodhpur: देशभर में हत्या समेत अन्य अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर का है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। साथ ही शवों को जला दिए गए। हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा। बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले। मामला शहर के चौराई गांव का है। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई।
यह भी पढ़ें:- RAIPUR नग्न प्रदर्शन पर भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग
हत्या के बाद सभी को घसीटते हुए घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई। पुलिस जांच के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है। इस सामूहिक हत्याकांड की क्या वजह रही, बदमाश कौन थे, कहां के थे, कितने थे, किस हथियार से मर्डर किया गया, ये सब अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने जब सुबह घर से धुआं उठते देखा तो मकान के पास पहुंचे, जहां अंदर जाकर देखा तो पता चला चार परिजनों के शव पड़े थे। ASI अमना राम ने बताया कि पूनाराम (55), उसकी पत्नी भंवरी (50), बहू धापू (24) और उसकी 6 महीने की बेटी के शव जले हुए मिले हैं। (Murder in Jodhpur)
यह भी जोधपुर से ही…
ओसियां क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह पूनाराम सहित परिवार के चार सदस्यों की हत्या। शवों को आग लगा दी गई। मृतकों में पति, पत्नी, पुत्र वधू और महज छह माह की पोती भी शामिल है।
इतना बड़ा हत्याकांड क्यों हुआ, अभी किसी को पता नहीं।#Jodhpur #Rajasthan pic.twitter.com/VLaf0w9Swx— Arvind Chotia (@arvindchotia) July 19, 2023
बच्ची का शव पूरी तरह जल गया था। बाकी के शव अधजले थे। पुलिस के मुताबिक परिवार खेती बाड़ी करता था। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और छह महीने की बच्ची शामिल है। SP धमेंद्र सिंह ने कहा कि मासूम बच्ची से भी किसी ने रंजिश निकाल ली है। बच्ची अपनी मां के पास ही जली हालत में मिली है। माना जा रहा है कि सभी को पहले तो जान से ही मार दिया गया है या फिर इतना पीटा गया है कि वे बेहोश हो गए। उसके बाद झोपड़ी में ले जाकर सभी को जला दिया गया। फिलहाल अधजले शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है। झोपड़ी का अन्य सामान भी जलकर खाक हो चुका है। मामले की जांच जारी है। (Murder in Jodhpur)
जोधपुर से बड़ी खबर
जोधपुर के ओसियां तहसील के चौराई गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों को जला दिया गया। अज्ञात हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा। बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले। शक है पहले हथियार से गला काटा गया। #Jodhpur pic.twitter.com/4DFk4BlsOt
— Om Prakash Choudhary (@OmprkshChoudhry) July 19, 2023