एक्सट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम, SP दीपक झा हुए शामिल

Extraordinary Class World School: बलौदाबाजार स्थित एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक झा सम्मिलित हुए उनके स्वागत में बच्चों ने मार्चपास्ट किया और विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें गणेश वंदना, पिरामिड, शौर्य प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के त्योहारों पर आधारित बारामासी नृत्य,लोक नृत्य, फैंसी ड्रेस, छत्तीसगढ़ की शान शहीद वीर नारायण सिंह, गुरू घांसीदास बाबा, संत कबीरदास, तीजनबाई , अनेकता में एकता, सड़क सुरक्षा, जल बचाओ, वृक्षारोपण की झाकियां नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें:- Republic Day 2023 : इस गणतंत्र दिवस होगा शौर्य को सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 901 पुलिस कर्मियों को करेंगी पुरस्कृत

कार्यक्रम के समापन में खेल में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरष्कृत किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया | दीपक झा सर ने कार्यक्रम में भाग ले रहे बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा की विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के अलावा सम्पूर्ण विकास के लिए खेल कूद के साथ अन्य गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए और जिसमें बच्चों की रूचि हो उन्हें उस विभाग में दक्ष करने की आवश्यकता है। (Extraordinary Class World School)

तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव है। उन्होंने पालकों को भी सम्बोधित करते हुए बच्चों की पढाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर उनकी प्रतिभा को निखारने की सलाह दी। विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर आभार प्रदर्शन किया गया | कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक अभिषेक तिवारी, टूकेश्वर वर्मा, प्राचार्य अजय साहू सभी शिक्षक गण और बच्चों के पालक उपस्थित रहे। (Extraordinary Class World School)

वहीं भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले अधिकारियों और जवानों की सूची जारी कर दी है। गृह मंत्रालय  से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए के लिए 7, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का चयन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों-जवानों को बधाई दी है। (Extraordinary Class World School)

जारी सूची में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए आईपीएस अभिषेक पल्लव, आरआई वैभव मिश्रा, एसआई अश्विनी सिन्हा, एसआई यशवंत श्याम, एसआई उत्तम कुमार, हेड कांस्टेबल उशरू राम कोर्राम और एपीसी कृशपाल सिंह कुशवाह का चयन किया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी सूची में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है। इसके अलावा मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए रायपुर IG अजय कुमार यादव, बिलासपुर IG बद्रीनारायण मीणा, IPS झाडूराम ठाकुर, EOW एसपी पंकज चंद्रा, ASP अनंत कुमार साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर अर्जुन सिंह ठाकुर, प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद और  हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह का चयन किया गया है। (Extraordinary Class World School)

Related Articles

Back to top button