Farmer Protest : दिल्ली की ओर आज फिर कूच करेंगे किसान संगठन, रोकने के लिए छावनी में तब्दील शंभू बॉर्डर, कंटीली तार, सीमेंट की दीवार समेत अधिक सुरक्षा बल की तैनाती

Farmer Protest : अपनी मांगों को लेकर किसानों का एक जत्था आज फिर दिल्ली के लिए कूच करेगा। पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा कि उन्हें अपने मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत के लिए केंद्र से कोई संदेश नहीं मिला है। साथ ही कहा कि 101 किसानों का एक समूह रविवार को फिर से दिल्ली के लिए अपना मार्च शुरू करेगा। किसानों को दिल्ली की ओर आने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सड़क पर कीलें लगाई गई हैं। साथ ही कंक्रीट की दीवार को भी बनाया गया है। जहां किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बैरिकेड्स की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। कंटीले तारे और सीमेंट की दीवार बनाई गई है जिससे किसान दिल्ली की सीमा में दाखिल न हो सके।
वहीं, शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ”किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) का विरोध 300वें दिन में प्रवेश कर गया है। लेकिन केंद्र सरकार अभी भी अड़ी हुई है…हमने एक और बड़ी घोषणा की है हम पंजाब में भाजपा नेताओं के प्रवेश का विरोध करेंगे, हमें यकीन नहीं है लेकिन हमने सुना है कि सैनी (हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी) और गडकरी (केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी) अमृतसर जा रहे हैं राज्य उनके प्रवेश का विरोध करें।”
इससे पहले, बीते शनिवार को किसानों का दिल्ली में दाखिल होने का प्रयास विफल रहा। शनिवार को सुरक्षाकर्मियों, रैपिड एक्शन फोर्स और दंगा नियंत्रण वाहनों को लेकर कई पुलिस वाहन शंभू सीमा की ओर जाते देखे गए। दृढ़ संकल्पित किसानों को रोकने के लिए सीमेंटेड बैरिकेड्स, कंटीले तार, लोहे की बाड़, वाटरकैनन और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। बाड़ और संरचना, जिसे किसानों ने जंजीरों की मदद से गिराने की कोशिश की, की आज मरम्मत की गई और उसे और मजबूत किया गया। (Farmer Protest)
पंजाब में नहीं घुस सकेंगे बीजेपी नेता- किसान नेता
शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ‘किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) का विरोध 300वें दिन में प्रवेश कर गया है। केंद्र सरकार अभी भी अड़ी हुई है। हमने एक और बड़ी घोषणा की कि हम पंजाब में बीजेपी नेताओं के प्रवेश का विरोध करेंगे। हमें यकीन नहीं है लेकिन हमने सुना है कि सैनी (हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी) और गडकरी (केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी) अमृतसर जा रहे हैं। हम पंजाब के किसानों से राज्य में उनके प्रवेश का विरोध करने का आह्वान करते हैं।’ (Farmer Protest)



