Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

FD Details: FD दरों में इन बैंकों ने किया बदलाव, अब पहले से ज्यादा मिलेगा ब्याज

FD Details: अगर आप भी FD यानी फिक्सड डिपॉजिट कराने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI के द्वारा रेपो रेट में इजाफे के बाद से ही बैंकों की तरफ से FD की दरों को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी FD की दरों में बदलाव किया था। अब फेडरल बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक ने भी फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में बदलाव किया है। IDFC फर्स्ट बैंक की सात दिन से 10 साल तक की FD पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से 6.00% ब्याज दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 4% से 6.50% तक ब्याज मिल रहा है। नई दरें 18 जुलाई 2022 से प्रभावी हैं। 

 यह भी पढ़ें:- Bank FD: इस बैंक में FD कराने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, इस तरह जल्दी करें अप्लाई

सामान्य नागरिकों के लिए FD रेट्स 7 से 29 दिन की एफडी – 3.50%, 30 से 90 दिन की एफडी पर – 4.00% , 91 से 180 दिन की एफडी पर – 4.50%, 181 दिन से 1 साल तक की एफडी पर – 5.75% 1 साल एक दिन से 499 दिन की एफडी पर – 6.25%, , 500 दिन से 2 साल तक की एफडी पर – 6.50%, 2 साल एक दिन से 5 साल तक की एफडी पर – 6.50%, 5 साल एक दिन से 10 साल तक की एफडी पर – 6.00% है। बैंक की तरफ से सामान्य नागरिकों को अधिकतम ब्याज 5.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.40% ब्याज दिया जा रहा है।  दो बैंको के अलावा fincare स्माल फाइनेंस बैंक ने भी एफडी की दरों को बढ़ाया है। बैंक ने 15 महीने एक दिन 18 महीने तक एफडी की दरों को आगे बढ़ाया है। बैंक 7 दिन से 7 साल तक की एफडी पर 3% से 6% तक ब्याज मिलेगा।

देश के 4 बैंकों ने ब्याज दर बढ़ा दी है। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक और IDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। वहीं पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने सेविंग्स अकाउंट समेत FD पर इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कुल मिलाकर देखा जाय तो आपको अब इन बैंकों में निवेश पर ज्यादा फायदा मिलेगा। ऐसे में ये FD करने के लिए सबसे अच्छा मौका है। आप चाहे तो घर के दूसरे सदस्यों का FD कराकर उन्हें ये गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनकी आगे की जिंदगी भी अच्छी और सुरक्षित रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!