भारत में चीता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका, 5 साल की मादा चीता साशा की मौत

Female Cheetah Sasha Death: भारत में चलाए जा रहे चीता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नामीबिया से श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए मादा चीता साशा की मौत हो गई है। साशा किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से ये चीते भारत लाए गए थे। साशा 5 साल की थी। जानकारी के मुताबिक उसने सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे दम तोड़ दिया। नामीबिया से 17 सितंबर 2022 को 8 चीतों को लाया गया था। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़े में रिलीज किया था। इनमें साशा भी शामिल थी। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई थी।

श्योपुर वन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी जेएन कंसोटिया ने बताया कि फीमेल चीता सुबह मृत अवस्था में मिली है, लेकिन उसकी मौत कब हुई, ये फिलहाल नहीं बताया जा सकता है। भोपाल से फॉरेस्ट और वेटनरी डॉक्टरों की एक टीम कूनो पहुंच गई है। कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े के कंपार्टमेंट नंबर-5 में पिछले साल 28 नवंबर को तीन मादा चीता सवाना, साशा और सियाया को छोड़ा गया था। तीनों मादा चीता एकसाथ ही कंपार्टमेंट में रहकर शिकार भी कर रही थी। (Female Cheetah Sasha Death)

वहीं 23 जनवरी 2023 को चीता साशा बीमार हो गई थी, जिसके इलाज के लिए भोपाल से वेटनरी डॉक्टरों की टीम कूनो पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसकी किडनी में इंफेक्शन होना बताया था। वन विहार से पहुंची एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम मादा चीता को अपनी देखरेख में लेकर उसका इलाज कर रही थी। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार भी आया था। 17 सितंबर को कूनो में 8 चीते छोड़ने के बाद दूसरे चरण में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए थे। 18 फरवरी को CM शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने इन्हें कूनो के बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद कूनो में चीतों की संख्या 20 हो गई थी, लेकिन सोमवार को एक चीते की मौत के बाद अब ये संख्या घटकर 19 हो गई है। (Female Cheetah Sasha Death)

Related Articles

Back to top button