राफेल पर टिप्पणी करके बूरे फंसे UP कांग्रेस अध्यक्ष, वाराणसी में दर्ज की गई FIR

FIR against Ajay Rai:उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को राफेल पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। दरअसल, वाराणसी के चेतगंज थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद अजय राय ने हवाई जहाज खिलौने पर नींबू मिर्ची बांधकर राफेल फाइटर प्लेन का मजाक उड़ाया था। राय के खिलाफ राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने शिकायत की थी। पुलिस ने राय के खिलाफ धारा 107 (1) के तहत शांतिभंग करने, झूठी सूचना, अफवाह या चौंकाने वाली खबरें बनाने, प्रकाशित या प्रसारित करने की धारा 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अगर आरोप साबित हुए तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 2 साल तक की कैद हो सकती है। कोर्ट जुर्माना भी लगा सकती है।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर किया हमला, S-400 डिफेंस सिस्टम के जरिए सभी हमले नाकाम 

अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज होने पर चेतगंज ACP गौरव कुमार ने कहा कि कल थाना चेतगंज पर एक तहरीर प्राप्त हुई जिसमें हमारी सेना के लड़ाकू विमान राफेल का मखौल उड़ाने, उस पर नींबू मिर्ची लटकाने और खिलौने की तरह प्रस्तुत करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ पंजीकृत किया गया है। वहीं अपने खिलाफ दर्ज FIR पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मैंने कहा है कि रक्षा मंत्री राफेल लेकर आए हैं, तो वे इसका इस्तेमाल कब करेंगे। मैंने राफेल पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मैंने सिर्फ यह पूछा है कि इसका इस्तेमाल कब होगा। (FIR against Ajay Rai)

 भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने अजय राय के बयान पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि अजय राय ने केवल कोई खिलौना नहीं दिखाया है, बल्कि उन्होंने पाकिस्तान के इशारे पर सेना के मनोबल के साथ खिलवाड़ किया है। पाकिस्तान को क्लीन चिट देना, पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई ना हो इसकी पैरवी करना और सेना के मनोबल को एक के बाद इनके(कांग्रेस) अन्य नेताओं द्वारा तोड़ने का काम करना। मानो कांग्रेस और पाकिस्तान दो शरीर-एक जान की तरह पेश आ रहे हैं। सवाल तो ये बनता है कि क्या कांग्रेस में राहुल गांधी की कोई सुनता नहीं है या वे दोहरी नीति अपनाते हैं? सर्वदलीय बैठक में वे (राहुल गांधी) राष्ट्रनीति का चोला पहन लेंगे और उसके बाद वोट बैंक नीति पर अपने अन्य नेताओं को इस प्रकार के हथकंडे करने देंगे। कांग्रेस के लिए सेना का अपमान करना कोई नई बात नहीं है और इस बार तो अजय राय ने सेना का भी अपमान किया है और संस्कृति का भी मकौल उड़ाया है। (FIR against Ajay Rai)

Back to top button
error: Content is protected !!