राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस साल प्रदान करेंगी 106 पद्म पुरस्कार, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, देखें पूरी लिस्ट

Padma Awards 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों की सूची को मंजूरी दे दी है। इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। इस बार पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं। इन नामों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 3 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों के नामों की घोषणा कर दी गई है. दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धन और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Padma Awards 2023 : पद्म विभूषण (6)

1. मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)
2. बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)
3. जाकिर हुसैन
4. एसएम कृष्णा
5. दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत)
6. श्रीनिवास वरदान

Padma Awards 2023

पद्म भूषण (9)

1. एसएल भैरप्पा
2. कुमार मंगलम बिड़ला
3. दीपक धर
4. वाणी जयराम
5. स्वामी चिन्ना जीयर
6. सुमन कल्याणपुर
7. कपिल कपूर
8. सुधा मूर्ति
9. कमलेश डी पटेल

Padma Awards 2023

यह भी पढ़ें : Republic Day 2023 : भारत मना रहा है 74वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ दिल्ली पर आज होगी पहली परेड, देखें अपडेट

Padma Awards 2023 : पद्म श्री (91)

1. सुकमा आचार्य
2. जोधैयाबाई बैगा
3. प्रेमजीत बारिया
4. उषा बारले
5. मुनीश्वर चंदर डावर
6. हेमंत चौहान
7. भानुभाई चित्र
8. हेमोप्रोवा चुटिया
9. नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत)
10. सुभद्रा देवी
11. खादर वल्ली डुडेकुला
12. हेम चंद्र गोस्वामी
13. प्रतिकाना गोस्वामी
14. राधा चरण गुप्त
15. मोदादुगु विजय गुप्ता
16. अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन (जोड़ी)
17. दिलशाद हुसैन
18. भीखू रामजी इदते
19. सी आई इस्साक
20. रतन सिंह जग्गी
21. बिक्रम बहादुर जमातिया
22. रामकुइवांगबे न्यूमे
23. राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत)
24. रतन चंद्राकर
25. महीपत कवि
26. एम एम कीरावनी
27. आरिज खंबाटा (मरणोपरांत)
28. परशुराम कोमाजी खुने
29. गणेश नागप्पा कृष्णराजनगर
30. मगुनी चरण कुंआर
31. आनंद कुमार
32. अरविंद कुमार
33. डोमर सिंह कुंवर
34. राइजिंगबोर कुर्कलंग
35. हीराबाई लोबी
36. मूलचंद लोढ़ा
37. रानी मचैया
38. अजय कुमार मंडावी
39. प्रभाकर भानुदास मांडे
40. गजानन जगन्नाथ माने
41. अंतर्यामी मिश्रा
42. नादोजा पिंडिपपनहल्ली मुनिवेंकटप्पा
43. प्रो. (डॉ.) महेंद्र पाल
44. उमा शंकर पाण्डेय
45. रमेश परमार और शांति परमार (जोड़ी)
46. नलिनी पार्थसारथी
47. हनुमंत राव पसुपुलेटी
48. रमेश पतंगे
49. कृष्णा पटेल
50. के कल्याणसुंदरम पिल्लई
51. वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल
52. कपिल देव प्रसाद
53. एस आर डी प्रसाद
54. शाह रशीद अहमद कादरी
55. सी वी राजू
56. बख्शी राम
57. चेरुवायल के रमन
58. सुजाता रामदोराई
59. अब्बरेड्डी नागेश्वर राव
60. परेशभाई राठवा
61. बी रामकृष्ण रेड्डी
62. मंगला कांति राय
63. के सी रनरेमसंगी
64. वडिवेल गोपाल और मासी सदाइयां (जोड़ी)
65. मनोरंजन साहू
66. पटयत साहू
67. ऋत्विक सान्याल
68. कोटा सच्चिदानंद शास्त्री
69. शंकुरत्री चंद्रशेखर
70. के शानाथोइबा शर्मा
71. नेकराम शर्मा
72. गुरचरण सिंह
73. लक्ष्मण सिंह
74. मोहन सिंह
75. थौनाओजम चौबा सिंह
76. प्रकाश चंद्र सूद
77. निहुनुओ सोरही
78. डॉ. जनम सिंह सोय
79. कुशोक थिकसे नवांग चंबा स्टेनज़िन
80. एस सुब्बारमन
81. मोआ सुबोंग
82. पालम कल्याण सुंदरम
83. रवीना रवि टंडन
84. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
85. धनीराम टोटो
86. तुला राम उप्रेती
87. गोपालसामी वेलुचामी
88. ईश्वर चंद वर्मा
89. कूमी नरीमन वाडिया
90. गुलाम मुहम्मद जाज
91. कर्मा वांगचू (मरणोपरांत)

Padma Awards 2023 : भारत का सर्वोच्च पुरस्कार

गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। 1954 से हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। ये सम्मान कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कई गुमनाम नायकों को दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों को बधाई। भारत राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और हमारे विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों को संजोता है।

ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button